Saif Ali Khan News: अभिनेता सैफ अली खान पर अब मंडरा रहा एक और बड़ा खतरा, वकीलों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Saif Ali Khan Latest News:HN/ मध्य प्रदेश के भोपाल में अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार को विरासत में मिली 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति शत्रु संपत्ति संरक्षक ऑफिस के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने को लेकर अधर में लटका हुआ है. वकीलों ने कहा कि अगर भोपाल नवाब के उत्तराधिकारियों द्वारा शत्रु संपत्ति संरक्षक ऑफिस के आदेश के खिलाफ अपील दायर नहीं की जाती है, तो संपत्तियां केंद्र के नियंत्रण में आ सकती हैं.

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 13 दिसंबर 2024 के आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले मुंबई स्थित शत्रु संपत्ति संरक्षक कार्यालय के समक्ष अपील दायर की है या नहीं? बता दें नवाब की शत्रु संपत्ति के रूप में सैफ अली खान की मां और प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (पटौदी) और अन्य ने शत्रु संपत्ति संरक्षक के 24 फरवरी 2015 के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

क्या है पूरा मामला?
गृह मंत्रालय के अधीन प्राधिकरण ने इस आधार पर अपना फैसला सुनाया था कि नवाब मुहम्मद हमीदुल्लाह खान की सबसे बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान बेगम विभाजन के बाद पाकिस्तान चली गई थीं. इसलिए ऐसी सभी संपत्तियां जिनका उन्हें उत्तराधिकारी माना जाता था, वो शत्रु संपत्तियां हैं और भारत के शत्रु संपत्ति के संरक्षक के पास निहित हैं.

हालांकि, नवाब प्रॉपर्टीज के विलय के वरिष्ठ अधिवक्ता और विशेषज्ञ जगदीश छावनी ने 10 जनवरी, 1962 के एक आदेश का हवाला देते हुए बताया कि 1960 में हमीदुल्लाह खान की मौत के बाद भारत सरकार ने साजिदा सुल्तान बेगम को नवाब हमीदुल्लाह की सभी निजी चल और अचल संपत्तियों का एकमात्र उत्तराधिकारी माना था.

ऐसे में भारत सरकार को ऐसी संपत्तियों को साजिदा सुल्तान बेगम को ट्रांसफर करने पर कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि साजिदा सुल्तान बेगम नवाब हमीदुल्लाह की दूसरी बेटी हैं और सबसे बड़ी बेटी (आबिदा) के पाकिस्तान चले जाने के कारण साजिदा ऐसी सभी संपत्तियों की मालकिन बन गईं. बाद में साजिदा के बेटे मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) इन संपत्तियों के उत्तराधिकारी बने और उनके बाद सैफ अली खान इन संपत्तियों के मालिक हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये है.

हालांकि, शत्रु संपत्ति के संरक्षक के आदेश के बाद स्वामित्व का मुद्दा विवादित हो गया, जिसे शर्मिला टैगोर (सैफ की मां और मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी) ने 2015 में हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. 13 दिसंबर 2024 को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि साल 2017 में शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 को पूर्वव्यापी डेट से निरस्त कर दिया गया है और शत्रु संपत्ति के संबंध में विवादों के निपटारे के लिए अपीलीय प्राधिकरण का गठन किया गया है.

इन संपत्तियों पर मंडरा रहा खतरा
बीते साल 13 दिसंबर को एमपी हाई कोर्ट में जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने सैफ की इस याचिका को खारिज करते हुए उन्हें अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय दिया था. लेकिन, सैफ अली खान या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है. हालांकि सैफ परिवार के पास हाई कोर्ट की डबल बेंच के समक्ष अपील दायर करने का विकल्प अब भी मौजूद है. बहरहाल, रिपोर्ट की मानें तो भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मामले पर हाई कोर्ट का आदेश स्पष्ट  होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.

सैफ अली खान की जिन संपत्तियों पर जब्त होने का खतरा मंडरा रहा है, उनके भोपाल और रायसेन की प्रॉपर्टीज शामिल हैं. इनमें फ्लैग स्टाफ हाउस, नूर-उस-सबा पैलेस, दार-उस-सलाम, हबीबी का बंगला, अहमदाबाद पैलेस, कोहेफिजा शामिल हैं. आपको बता दें कि फ्लैग स्टाफ हाउस में ही सैफ ने अपना बचपन बिताया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »