ग्वालियर मेले में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन टैक्स पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट, गाइडलाइंस जारी

MP News:HN/ ग्वालियर मेले के दौरान वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में मध्य प्रदेश की सरकार ने 50 फीसद छूट देने का एलान किया है. गौरतलब है कि हर साल ग्वालियर में वाहन मेला लगता है. मेले में वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स की 50 फीसद छूट दी जाती है. इस बार भी वाहन मेले मेंर छूट का एलान हुआ है. परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार वाहन मेले में जीवनकाल मोटर यान कर की दर पर 50 फीसद की छूट प्रदान करेगी. छूट का लाभ लेने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए है.

सचिव मनीष सिंह ने बताया कि गैर परिवहन यान (मोटरसाइकिल, कार, निजी उपयोग में आने वाली ओमनी बस) तथा हल्के वाहनों पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट लागू रहेगी. परिवहन विभाग की ओर से भी गाइडलाइन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक छूट केवल विक्रित वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर में स्थाई जीवनकाल रजिस्ट्रेशन कराने पर ही प्रदान की जाएगी. इसके अलावा ग्वालियर के बाहर से आने वाले ऑटोमोबाइल व्यापारियों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर ही छूट की पात्रता रहेगी.

वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट का एलान

ग्वालियर मेला प्रांगण में भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद वाहन विक्रय करने की अनुमति व्यापारियों को दी जाएगी. ग्वालियर मेले की तर्ज पर उज्जैन में भी मेला लगाया गया था. इन मेलों में वाहन खरीदने वालों का आकर्षण काफी अधिक रहता है. रजिस्ट्रेशन टैक्स कम हो जाने की वजह से वाहन की कीमत पर भी असर पड़ता है. इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग मेला वाहन खरीदने पहुंचते हैं. उज्जैन में पिछले साल लगे मेले में 25,000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »