इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, 25-26 जनवरी को करेंगे भारत की राजकीय यात्रा

76th Republic Day Indonesia President:HN/ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 25-26 जनवरी, 2025 को राजकीय दौरे पर भारत आएंगे. राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे.

विदेश मंत्रालय में बयान जारी कर दी जानकारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 25-26 जनवरी, 2025 के दौरान भारत के राजकीय यात्रा पर आएंगे और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे.”

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “भारत और इंडोनेशिया के बीच लंबे समय से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध है. एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक के नजरिए से एक मजूबर स्तंभ है.” विदेश मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रपति प्रबोवो की आगामी राजकीय यात्रा दोंनों देश के नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी.”

भारत के चिंता जताने के बाद सुबियांटो की पाकिस्तान यात्रा की नहीं है संभावना

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जकार्ता ने राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो के भारत के राजकीय यात्रा के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई थी. हालांकि, भारत द्वारा चिंता जताए जाने के बाद सुबियांतो के भारत दौरे के तुरंत बाद अब पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है.

विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाना भारत की परंपरा

उल्लेखनीय है कि भारत में हर साल गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की परंपरा है. 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर में शामिल हुए थे, जबकि 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने मुख्य अतिथि बने थे. वहीं, साल 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं हुए थे. वहीं, इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »