Delhi Elections: बीजेपी को नीतीश-चिराग का मिला साथ, लेकिन अजित पवार ने कर दी बगावत; दिल्ली में BJP की टेंशन बढ़ाने उतरी NCP

Delhi Assembly Election 2025:HN/ नए साल के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे तमाम पार्टियों के नेता अन्य दलों पर खासकर के आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते दिख रहे हैं. इन सबके बीच बड़ी खबर ये है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पवार) ने भी चुनावी मैदान में 11 उम्मीदवार उतारे हैं और इससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के आलावा कई अन्य दल मैदान में उतर रहे हैं. दिल्ली चुनाव में भाजपा के साथ वैसे तो जेडी (यू), लोजपा (आर) और जीतन राम मांझी का हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है. जेडी (यू) दो सीटों पर तो लोजपा एक सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकती है. वहीं अब एनसीपी के आने से भाजपा की थोड़ी टेंशन को बढ़ेगी ही.

AIMIM के आने से किसकी बढ़ेगी टेंशन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी के लिए भी मुश्किलें कम नहीं है. मुस्लिमों का मुद्दा उठाने वाले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी मैदान में बड़ी चुनौती बनती नजर आ रही है.

कितने उम्मीदवार मैदान में उतार रहे ओवैसी?

एआईएमआईएम की बात करें तो चुनावी मैदान में पार्टी के 15 उम्मीदवार उतारने की संभावना है. असदुद्दीन ओवैसी के मैदान में उतरने से रोचक मुकाबले का मंच तैयार हो गया है.  AIMIM ने कुरान शरीफ की बेअदबी का मुद्दा उठाकर AAP को घेर लिया है, जिसके कारण पार्टी को महरौली में अपना प्रत्याशी बदलना पड़ गया. ओवैसी की पार्टी की स्थिति से न केवल AAP बल्कि कांग्रेस के लिए भी परेशानियां खड़ी हो सकती है. हालांकि, AIMIM के मैदान में उतरने से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुस्लिम वोट छटकने की संभावना है.

किसके साथ मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव?

वहीं उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे लेकर भी बड़ा सियासी प्रश्न खड़ा हो गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी के साथ मंच शेयर किया है. तो वहीं AAP का कहना है कि इंडिया अलासंय से कांग्रेस को बाहर किया जाए. इसको लेकर ये कंफ्यूजन क्रियेट हुआ था कि अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हैं या फिर AAP के साथ. हालांकि, सपा प्रवक्ता अमीक जमेई ने दिल्ली में होने वाले चुनावों को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए AAP को समर्थन देने की बात कह दी है. हाईन्यूज़ !

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »