चीन ने दिखाई ‘अदृश्य हत्यारे’ की एक झलक, अमेरिका ही नहीं भारत की भी बढ़ गई टेंशन!

China Fighter Jet Demonstration:HN/ चीन की विमान निर्माण करने वाली दो कंपनियों ने गुरुवार (26 दिसंबर) को 24 घंटे से भी कम समय में दो स्टील्थ (रडार से छुपने वाले) फाइटर जेट के प्रदर्शनकारी मॉडल दिखाए. इन दोनों फाइटर जेट के डिजाइन साधारण जेट के डिजाइन से बिल्कुल अलग थे. अब सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ये चीन की छठी पीढ़ी के फाइटर जेट हो सकते हैं. चेंगदू और शेनयांग कंपनियों के ये अलग-अलग फाइटर जेट डिजाइन अब तक के सबसे आधुनिक मानव-युक्त लड़ाकू विमानों में से एक हो सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि चीन की सेना आमतौर पर दिसंबर या जनवरी महीने में अपनी नई तकनीक का प्रदर्शन करती है. जिसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण साल 2011 के जनवरी महीने में चेंगदू के J-20 स्टील्थ फाइटर की पहली तस्वीरों को ऑनलाइन जारी करना था. जो आज 13 सालों के बाद PLA वायुसेना में सैकड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से सेवा में हो सकते हैं.

एक ही समय पर दिखे दो अलग फाइटर जेट

गुरुवार को लगभग एक ही समय पर दो अलग-अलग डिजाइन के मानव-युक्त स्टील्थ फाइटर जेट को उड़ान भरते हुए देखा गया है. इस चेंगदू मॉडल के साथ एक जे-20 एस्कॉर्ट था और दोनों नए मॉडल बिना पूंछ वाले डेल्टा आकार के हैं. उनके पंख और सभी नियंत्रण सतहें एक ही सीधी रेखा में होती है. इससे फाइटर जेट के रडार सिग्नेचर को कम किया जा सकता है, लेकिन एयरोडायनेमिक्स कठिन हो जाते हैं.

 

चीन का फाइटर जेट यूएस-भारत के लिए हो सकता है खतरा

चीन की वायुसेना एक स्टील्थ फाइटर जेट को हासिल करने के लिए प्रयास में लगी हुई है. जो कि अमेरिका और भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. इसी बीच गुरुवार (26 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर जारी किया गया विमानों का वीडियो एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी भी मानी जा रही है.

हालांकि चीन के ये डिजाइन सिर्फ कागजों पर रहेंगे या चीनी वायुसेना में शामिल होगी, यह तो इस बात पर निर्भर करता है कि चीन इस लेकर कितनी मेहनत करता है और इन प्रोजेक्ट के लिए कितने अरब डॉलर का निवेश करने को तैयार है. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »