12 साल तक विदेश में ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी, अब बॉलीवुड में करने वाली है वापसी? कहा- ‘मैं सन्यासी हूं’

Mamta Kulkarni On Bollywood Comeback:HN/ 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौट आई हैं. भारत लौटने के बाद ममता कुलकर्णी अपने बयानों की वजहों से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच उन्होंने बताया है कि वे भारत से क्यों गायब हुई थीं और क्या भारत लौट आने के बाद वे बॉलीवुड में अपनी वापसी करेंगी?

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने भारत से गायब होने की वजह बताई. उन्होंने कहा- ‘मेरे भारत से जाने की वजह अध्यात्म थी. 1996 में अध्यात्म की तरफ झुकाव हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकत गुरु गगन गिरी महाराज से हुई. उनके आने के बाद मेरे मन में अध्यात्म को लेकर रुचि बढ़ी. इसी के बाद मेरी तपस्या शुरू हो गई.’

12 सालों तक ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी
24 साल तक गायब रहने के सवाल पर ममता ने आगे कहा- ‘मैं मानती हूं कि बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी. इसके बाद बॉलीवुड का भी साथ छूट गया. साल 2000 से 2012 तक मैं तपस्या करती रही. मैं कई सालों तक दुबई में थी और दो बेडरूम के हॉल में रहती थी और 12 सालों तक ब्रह्मचारी रही.’

बॉलीवुड में वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड कमबैक पर अपना रुख साफ किया. एक्ट्रेस ने कहा- ‘अब मैं सन्यासी हूं और मुझे अब न तो बॉलीवुड में इंटरेस्ट है और न ही किसी और चीज से मतलब है. मेरी उम्र अब नहीं है कि मैं दोबारा बॉलीवुड के बारे में सोचूं. मैं आध्यात्मिक जिंदगी जीना चाहती हूं और आध्यात्मिक डिबेट में हिस्सा लेना चाहती हूं, ताकि सब को जोड़ सकूं.’

‘मैंने बॉलीवुड को त्याग दिया…’
ममता कुलकर्णी ने ड्रग्स मामले में खुद पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा- ‘मेरे पास किस चीज की कमी थी? पैसे के लिए लोग ऐसा करते हैं. मेरे पास उस समय 10 फिल्मों के ऑफर थे और मेरे पास तीन घर और दो गाड़ियां थीं. हालांकि, मैंने बॉलीवुड को त्याग दिया. मुझे लगता है कि ड्रग्स केस में विक्की या फिर पब्लिसिटी की वजह से मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया.’

‘करण अर्जुन’ एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘जिस अधिकारी ने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराया. मुझे भगोड़ा घोषित किया गया, उसे भी कुछ महीने के लिए भगोड़ा घोषित किया गया था. जैसी करनी वैसी भरनी. आज वो आयुक्त कहां है और पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था.’

‘सड़क पर बहुत गड्ढे हैं, मुंबई को सुधारना चाहिए’
सालों बाद मुंबई लौटने पर ममता ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा- ‘मैं जब मुंबई पहुंच रही थी तो बहुत इमोशनल हो गई थी. मेरी आंख से आंसू आ गए थे, क्योंकि जहां से मैंने अपनी शुरुआत की थी और जिस बॉलीवुड से मुझे बहुत कुछ मिला, वह सब कुछ याद आ गया. मैंने मुंबई में बहुत बदलाव देखा है. हालांकि, यहां ट्रैफिक बहुत है और सड़क की स्थिति भी बहुत बेकार है. बीएमसी के बजट के बारे में मैने सुना था कि 25 हजार करोड़ रुपये का होता है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ काम हुआ. यहां सड़क पर बहुत गड्ढे हैं. मुंबई को सुधारना चाहिए, क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है. मुंबई में साफ-सफाई की व्यवस्था भी करनी चाहिए.’

राम मंदिर के दर्शन करेंगी ममता
ममता कुलकर्णी ने बताया कि वे फिलहाल कुछ महीनों के लिए ही आई हैं. वे मुंबई आती-जाती रहेंगी. लेकिन कुछ महीने बाद वे हमेशा के लिए मुंबई में रहेंगी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वे राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगी. इसके अलावा वे कुंभ में जाकर दो शाही स्नान भी करेंगी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »