भारतीय वायुयान विधेयक 2024: भारत में यात्री विमान बनाने की उम्मीदें बढ़ीं, सभी कानूनी अड़चनें हुईं दूर

Aviation Revolution:HN/ आज भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को राज्यसभा से ध्वनिमत से पास कर दिया गया जिसके बाद यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है. इस विधेयक को केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार (3 दिसंबर) को राज्यसभा में पेश किया था. इस विधेयक के राज्यसभा से पारित होने के बाद यह लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका था और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह भारतीय कानून का हिस्सा बन चुका है. इसके तहत भारत में एविएशन क्षेत्र को लेकर नए नियमों का निर्धारण किया गया है जो वैश्विक मानकों के अनुरूप होंगे.

भारतीय वायुयान विधेयक 2024 के लागू होने से भारत सरकार को अब वायुयान निर्माण, डिजाइन, मेंटेनेंस, स्वामित्व, उपयोग, परिचालन, बिक्री, निर्यात और आयात पर पूरी तरह से कानूनी नियंत्रण मिल गया है. 90 साल पुराने कानून से संबंधित अस्पष्टताएं अब खत्म हो गई हैं जिससे एविएशन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियंत्रण बढ़ेगा. इस नए विधेयक के लागू होने से सरकार को इस क्षेत्र में रेगुलेशन और कंट्रोल का अधिकार मिल गया है जो पहले कहीं न कहीं अस्पष्ट था.

90 साल पुराने कानून की विदाई

भारत में विमानन क्षेत्र में पिछले कुछ दशकों में बड़े बदलाव आए हैं जिनके चलते पुराने विमान अधिनियम 1934 को अब अप्रचलित माना गया था. ऐसे में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लाना आवश्यक हो गया था. इस विधेयक के पास होते ही 21 संशोधनों के साथ जो पुराना विमान अधिनियम था वह पूरी तरह से समाप्त हो गया. अब भारत का एविएशन क्षेत्र नए और बेहतर कानूनों के तहत कार्य करेगा जो दुनिया भर के मानकों के अनुकूल होंगे.

मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी विमान निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय वायुयान विधेयक 2024 की सबसे बड़ी उम्मीद ये है कि इस कानून के लागू होने से भारत को अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विमानन नीति में मजबूती मिलेगी. भारत अब अमेरिका और फ्रांस की तरह स्वदेशी यात्री विमान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है. यह कदम न केवल आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि भारत को वैश्विक विमानन बाजार में प्रमुख निर्माता के रूप में स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा.

अब भारत के पास ये मौका है कि वह यात्री विमान बनाने और उन्हें निर्यात करने में सक्षम बने जिससे भारतीय विमानन क्षेत्र को एक नई पहचान मिल सके. यह विधेयक भारत को अपनी वैश्विक ताकत को सिद्ध करने का अवसर देगा और आने वाले सालों में भारत एक प्रमुख विमान निर्माता और निर्यातक के रूप में उभर सकता है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »