भारत-बांग्लादेश के रिश्ते में आई खटास, यूनुस सरकार ने 2 डिप्लोमैट्स बुलाए वापस, ढाका में इंडियन प्रोडक्ट्स का बायकॉट

India-Bangladesh Relations:HN/ भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं. इसी बीच बांग्लादेश ने कोलकाता और त्रिपुरा से अपने 2 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिए हैं. अगरतला में  2 दिसंबर को बांग्लादेशी हाई कमीशन में तोड़-फोड़ की  घटना हुई थी. इसके अलावा कोलकाता में भी डिप्टी हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

कोलकाता में बांग्लादेश के एक्टिंग डिप्टी हाई कमिश्नर मोहम्मद अशरफुर रहमान ढाका गए हैं. यहां उन्होंने बांग्लादेशी सरकार के फॉरेन एडवाइजर तौहीद हुसैन से मुलाकात भी की थी. उन्होंने यहां पर अगरतला में हुए हमले और ताजा हालात की जानकारी दी.

बांग्लादेश में भी हो रहे हैं प्रदर्शन 

अगरतला-कोलकाता की घटना के बाद बांग्लादेश में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बांग्लादेशी नेताओं ने गुरुवार को ढाका में भारतीय साड़ी जलाकर इंडियन प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की अपील की. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगता है कि 2 दिसंबर को भारतीय हिंदुत्व संगठनों के समर्थकों ने अगरतला के हाई कमीशन में बांग्लादेशी झंडे का अपमान किया था.

कोलकाता व्यापार मेले में नहीं आए बांग्लादेशी व्यापारी

बांग्लादेश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों के बीच पड़ोसी देश के व्यापारी कोलकाता व्यापार मेले में नहीं आए, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने उनके स्टॉल का प्रबंधन संभाला और उनके उत्पाद बेचे. हितधारकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

भारतीय व्यापार मेलों में पारंपरिक जामदानी साड़ियों और एफएमसीजी उत्पादों को बेचने के लिए मशहूर व्यापारी बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन और वहां मानवाधिकार संकट के मद्देनजर वीजा प्रतिबंधों के कारण इस अस्थायी बाजार में शामिल नहीं हो पाए हैं. आयोजकों के अनुसार, कम से कम सात बांग्लादेशी व्यापारी, वीजा हासिल करने में असफल रहे.

रांची में हुए विरोध प्रदर्शन 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को रैलियां निकालीं और प्रदर्शन किए. रांची में, विभिन्न हिंदू और सामाजिक संगठनों के सदस्य मोराबादी मैदान में बापू वाटिका पर एकत्र हुए, जहां प्रमुख नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

सनातन सरना समाज के राकेश लाल ने कहा कि सर्व सनातन समाज और उससे जुड़े समूह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन रांची के उपायुक्त को सौंपा गया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »