बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच मोहम्मद यूनुस सरकार का बड़ा झूठ, कहा- शेख हसीना के कार्यकाल से ज्यादा अब हिंदू…

Bangladesh Violence:HN/ बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और सुरक्षा को लेकर विवाद तेज हो गया है. मोहम्मद यूनुस सरकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने दावा किया कि शेख हसीना के शासन की तुलना में अब हिंदू अधिक सुरक्षित हैं. हालांकि, यह दावा उन तस्वीरों और वीडियो के विपरीत नजर आता है, जिनमें हिंदू समुदाय पर हमला करते कट्टरपंथियों को देखा जा सकता है.

शफीकुल आलम ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया कि वह “गलत सूचना अभियान” चला रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सुरक्षित है. उनके अनुसार, शेख हसीना के शासनकाल की तुलना में वर्तमान हालात बेहतर हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत से शुरू हुई “गलत सूचनाओं” ने मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. हालांकि, आलम यह स्पष्ट नहीं कर सके कि यदि हिंदू सुरक्षित हैं, तो हाल के दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं.

हिंदुओं पर हमलों की बढ़ती घटनाएं
शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद हिंदू समुदाय पर हमलों में तेजी आई है. मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं. इस दौरान चटगांव में एक मंदिर को निशाना बनाया गया. वहीं इस्कॉन के तीन केंद्रों पर हमला करने की कोशिशें हुईं. हाल के दिनों में तीन हिंदू पुजारियों की गिरफ्तारी से अशांति बढ़ गई है. इस दौरान मंदिरों पर हमलों और सुरक्षा की मांग को लेकर हिंदू समुदाय ने सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

शेख हसीना सरकार पर आरोप
शफीकुल आलम ने हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का ठीकरा शेख हसीना सरकार पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि शेख हसीना के शासन में हिंदुओं पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हुए थे. उस समय भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इन घटनाओं को नजरअंदाज किया. उन्होंने ब्रिटिश संसद और प्रवासी समूहों द्वारा इस मुद्दे को नहीं उठाने पर भी सवाल उठाया.

सरकार की ओर से सुरक्षा के दावे
शफीकुल आलम ने कहा कि सरकार ने मंदिरों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा, “हम लिंग, जातीयता, नस्ल और रंग से परे हर नागरिक के मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” हाईन्यूज़ !

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »