केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों को दिया बड़ा तोहफा, स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरियों में 95 फीसदी आरक्षण मिलेगा

Ladakh News:HN/ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख लंबे समय से सुविधाओं की कमी और स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है. सोनम वांगचुक ने इन समस्याओं के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए. यहां तक कि भूख हड़ताल का सहारा भी लिया. हालांकि, अब, केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लद्दाख में स्थानीय लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में 95 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही, पहाड़ी परिषदों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव भी रखा गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और लेह एपेक्स बॉडी (LB) के अध्यक्ष थुपस्तान छेवांग ने दी. इस बैठक में भूमि अधिकारों और उनसे जुड़ी चिंताओं पर भी सहमति बनी है.

लद्दाख का लोक सेवा आयोग: क्या संभव है?
थुपस्तान छेवांग, जो इस वार्ता का हिस्सा थे. उन्होंने बताया कि लद्दाख के लिए एक अलग लोक सेवा आयोग बनाना संवैधानिक रूप से संभव नहीं है. इसका कारण यह है कि लद्दाख के पास अपनी विधानसभा नहीं है.  छेवांग ने कहा,“सरकार ने आश्वासन दिया है कि भर्तियां तुरंत शुरू होंगी. हमने यह भी कहा कि गजटेड पदों के लिए भर्तियां जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के माध्यम से होनी चाहिए, न कि दानिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के जरिए.” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि डॉक्टर और इंजीनियर जैसे गजटेड पदों के लिए भर्ती जल्द शुरू की जाएगी.

लद्दाख के लोगों की प्रमुख मांगें
5 अगस्त 2019 को, जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया, तो इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया. जहां जम्मू-कश्मीर को अपनी विधानसभा दी गई, वहीं लद्दाख को इस सुविधा से वंचित रखा गया. शुरुआत में लद्दाख के लोग इससे संतुष्ट थे, लेकिन 2020 में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. पिछले कुछ वर्षों में, लद्दाख के लोग चार प्रमुख मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो निम्नलिखित है.

  • लद्दाख को राज्य का दर्जा
  • संविधान की छठी अनुसूची में शामिल कर आदिवासी क्षेत्र का दर्जा.
  • स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में आरक्षण.
  • लेह और कारगिल के लिए अलग-अलग संसदीय सीटें.

सोनम वांगचुक की मांगें
सोनम वांगचुक ने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग की थी, जिससे यहां के लोगों को आदिवासी दर्जा मिल सके. अपनी मांगों को लेकर उन्होंने भूख हड़ताल तक की. इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय रोजगार और संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए कई अन्य मांगें भी उठाईं. केंद्र सरकार ने इस दिशा में मदद का आश्वासन दिया था.

सरकार का बड़ा कदम
इन सभी प्रयासों के तहत, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख के लिए सरकारी नौकरियों में 95% आरक्षण की घोषणा की है, जो एक ऐतिहासिक कदम है. यह निर्णय लद्दाख के लोगों के लिए एक बड़ी राहत और उनके लंबे संघर्ष की आंशिक जीत मानी जा सकती है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »