‘वो बस रोय जा रहे थे…’, संभल हिंसा के आरोपियों से जेल में मिले सपा नेता, दिया कानूनी मदद का भरोसा

Sambhal Violence News:HN/ समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने संभल हिंसा मामले के आरोपियों से सोमवार को मुरादाबाद जिला जेल में मुलाकात की और उन लोगों को कानूनी मदद का आश्वासन दिया, जिन पर ‘झूठा’ मामला दर्ज किया गया है. सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने यह जानकारी दी. सपा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हसन ने हम अपराह्न करीब 12.30 बजे जेल पहुंचे और करीब एक घंटे तक वहां रहने के दौरान कुछ आरोपियों से मुलाकात की.
पूर्व सपा सांसद ने कहा कि हमने मुलाकात के लिए जेल अधिकारियों से पहले ही संपर्क कर लिया था और यह दौरा उसी के आधार पर निर्धारित किया गया था. एक जेल अधिकारी के मुताबिक मुलाकात के लिए पर्चियां पहले ही जमा करा दी गई थीं. हसन के मुताबिक उनके साथ नौगावां सादात (अमरोहा) से विधायक समरपाल सिंह, ठाकुरद्वारा से विधायक नवाब जान खां समेत कुल 15 लोग आरोपियों से मिलने जेल गए थे.
संभल हिंसा के आरोपियों से मिले एसटी हसन
हसन ने जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभल हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए कई लोग यहां कैद हैं. ऐसी घटनाओं के दौरान, निर्दोष तमाशबीन अक्सर फंस जाते हैं. हम यहां उन लोगों के लिए कानूनी सहायता प्रदान करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हैं जिनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है. संभल को राजनीतिक पर्यटन स्थल में तब्दील करने की भाजपा नेताओं के आरोप पर उन्होंने कहा, “जो लोग मणिपुर में चल रही हिंसा को नजरअंदाज करते हैं और इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने में विफल रहते हैं, उन्हें संभल का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करना चाहिए.”
पूर्व सांसद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जेल मे बंद तीन महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कुछ ने हमारे साथ अपनी समस्याएं साझा कीं जबकि अन्य रोते रहे और एक शब्द भी नहीं बोल सके. संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध और सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करने से रोके जाने पर उन्होंने कहा, दुख में, परेशानी में और पीड़ित लोगों से मिलना हमारी परंपरा और प्रथा है, समर्थन करें. जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेतक नहीं है.
बता दें कि यूपी के संभल में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने हिंसा के लिए 2,750 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं. संभल मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क और संभल के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल भी शामिल हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »