Vikrant Massey ने क्यों लिया एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला? फाइनली मुख्य वजह आ गई सामने!

Vikrant Massey Retirement: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक्टर विक्रांत मैसी ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर फिल्मों से संन्यास लेने की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया था. इस शॉकिंग खबर के बाद से हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एक्टर ने अपने करियर के पीक पर ऐसा फैसला क्यों लिया. हालांकि अभिनेता ने अपने अचानक लिए गए इस  फैसले की वजह तो नहीं बताई है  लेकिन उनके साथ काम कर चुके एक निर्देशक ने विक्रांत के संन्यास के पीछे के संभावित कारण का खुलासा किया है.

विक्रांत मैसी ने क्यों की संन्यास की घोषणा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक निर्देशक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया, “विक्रांत खुद को बहुत ज्यादा फैलाना नहीं चाहता. उनके पास ओटीटी और फिल्मों के ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. उनका डर ये है कि वह खुद को जरूरत से ज्यादा एक्सपोज कर रहे हैं और दर्शक जल्द ही उनसे थक जाएंगेय उन्होंने अक्सर अपनी बातचीत में बहुत सारी फिल्में करने और अपने दर्शकों को थका देने की चिंता जाहिर की है. इसलिए ब्रेक लेना और खुद को कुछ समय देना एक ब्रेव फैसला है..क्यों नहीं?”

‘डॉन 3’ से है विक्रांत के रिटायरमेंट अनाउंसमेंट का कनेक्शन
वहीं इंडस्ट्री के एक अन्य सूत्र ने आउटलेट को बताया कि उनका यह कदम खुद को फिर से मजबूत करने की एक रणनीति भी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, “एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही अगली डॉन में उनके निगेटिल रोल प्ले करने की पूरी संभावना है. मुझे को सरप्राइज नहीं होगा अगर यह ब्रेक खुद को फिर से खोजने और फिर पूरी तरह से नए रूप और शैली में फिर से लॉन्च करने का एक तरीका हो सकता हैय विक्रांत हमेशा से एक विचारशील अभिनेता रहे हैंय वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो सतह पर काम करता है, इसलिए इस ब्रेक का डॉन 3 से कुछ लेना-देना हो सकता है.”

विक्रांत मैसी ने पोस्ट शेयर कर की थी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट
बता दें कि विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल अमेजिंग रहे हैं. मैं आपके इनक्रेडिबल सपोर्ट के लिए आप सभी को थैंक्यू कहता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब घर वापस जाने का समय आ गया है. एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में। और एक एक्टर के रूप में भी. तो, आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे. जब तक समय सही न समझे. पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें. फिर से थैंक्यू हर चीज़ के लिए हमेशा कर्जदार.”

 

बता दें कि विक्रांत की हाल ही में साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी. इस फिल्म की पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने तारीक की है. विक्रांत के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »