मध्य प्रदेश के नए DGP कैलाश मकवाना ने की सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, सिंहस्थ 2028 को लेकर क्या कहा?

MP News:HN/ मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की. मकवाना ने पुलिस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन कर उसे और भी प्रोफेशनल बनाने का दावा किया है. इसके अलावा सिंहस्थ 2028 को लेकर 1 साल तक पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की भी तैयारी की जा रही है.

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह विभाग का भी चार्ज भी है ऐसे में डीजीपी कैलाश मकवाना उनसे मिलने पहुंचे. पुलिस मुखिया ने मध्य प्रदेश में आने वाले समय में चलाई जाने वाले अभियानों को लेकर सीएम यादव को जानकारी दी. साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के प्रमुख का दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया.

‘सिंहस्थ 2028 पुलिस की प्राथमिकताओं में शुमार’
कैलाश मकवाना ने सिंहस्थ 2028 को पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार किया है. उन्होंने कहा है कि वे साल 2004 के सिंहस्थ के दौरान डीआईजी इंटेलिजेंस होने के साथ-साथ सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों में शामिल थे. डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ 2004 और 2016 की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके लिए पुलिस विभाग में प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण 1 वर्ष तक चलेगा.

‘पुलिस को और ज्यादा प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाएंगे’
डीजीपी कैलाश मकवाना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस को भविष्य में और भी प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाया जाएगा. पुलिस एक अनुशासित विभाग है. वर्तमान समय में सामुदायिक पुलिसिंग को और भी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने हम होंगे कामयाब जैसे अभियानों को आगे भविष्य में भी लगातार चलाए जाने के संकेत भी दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम, जनता को जागरूक करना और इसके लिए पुलिस को तैयार करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और ट्रैफिक सुधार को लेकर भी काम करेंगे. सड़क हादसों को रोकने के लिए भी काम किया जाएगा. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »