Bihar Politics: ‘हमारा लक्ष्य 200 से 25 ज्यादा सीटें जीतना…’, चिराग पासवान ने किया 2025 में NDA की बड़ी जीत का दावा

Chirag Paswan Claimed Big Victory In 2025:HN/ बिहार एनडीए में इन दिनों दो युवा नेताओं के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने में लगें हैं. इस बीच चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार (28 नवंबर) को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के दिन 2025 के बिहार चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है.

चेतन आनंद से चल रही जुबानी जंग

उधर आनंद मोहन के पुत्र विधायक चेतन आनंद ये कह कर रहे हैं कि चिराग पासवान को स्पष्ट करना चाहिए कि वो एनडीए में हैं या नहीं, जबकि चिराग ये जवाब देने के बजाय एनडीए की जीत का दावा ठोक रहे हैं. यानी वो जानते हैं कि किसी के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता वो एनडीए का अभिन्न अंग हैं, उन्होंने इशारों में इसका जवाब दे दिया है.

केंद्रीय मंत्री चिराग ने पटना में दिए अपने एक बयान में कहा, “2025 बिहार विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य 200 से 25 ज्यादा सीटें जीतने का है. ये विश्वास हमारा उपचुनाव से आता है. उपचुनाव में जिस तरीके से बेहतरीन प्रदर्शन एनडीए का रहा है. इससे मैं मानता हूं कि हम अपने लक्ष्य को सरलता से पूरा कर लेंगे. हमलोग अभी से ही 2025 की तैयारी में जुटेंगे. हमारी पार्टी का एक प्रतिनीधि मंडल गांव-गांव की यात्रा करेगा.

 

एनडीए नेताओं के हौसले काफी बुलंद

दरअसल उपचुनाव के बाद एनडीए नेताओं के हौसले काफी बुलंद हैं. यही वजह है कि गठबंधन के तमाम नेता 2025 में भी बड़ी जीत का दावा अभी से करने लगे हैं, लेकिन कल को राजनीति में क्या होगा कोई नहीं जानता. क्योंकि राजनीति संभवानाओं और आंकड़ों का खेल है. कब कौन कहां चला जाए, किधर हो जाए, आज के इस दौर की राजनीति में बता पाना मुश्किल है.

एनडीए में समय-समय में नेताओं के बीच होने वाली जुबानी जंग ये बता देती है कि वहां कुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिर दावा ये है कि सब कुछ ठीक है. चेतन आनंद तो यहां तक दावा करने के लगें हैं कि चिराग की पार्टी में टूट होने वाली है. कई नेता चिराग  पासवान से नाराज चल रहे हैं और पार्टी छोड़ने की सोच रहे हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »