विजयपुर के नतीजे के बाद रावत समर्थक-BJP नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आर-पार, कांग्रेस ने ली चुटकी

MP Politics:HN/ विजयपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में काफी बदलाव आया है. मंत्री रामनिवास रावत को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. चुनाव हारने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अब रावत समर्थकों और बीजेपी नेताओं के बीच जंग शुरू हो गयी है. जंग सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही है. हालांकि रामनिवास रावत ने खुद आगे आकर विवाद को खत्म करने का प्रयास किया.

विजयपुर उपचुनाव का नतीजा आने के बाद कांग्रेस को ऑक्सीजन मिली है. चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित है. दूसरी तरफ रावत समर्थकों और बीजेपी नेताओं के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गया. रावत समर्थकों की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि “रामनिवास रावत अभिमन्यु की तरह जयचंदों के चक्र में फंस गए”. इसके अलावा रावत समर्थक कई और टिप्पणी कर रहे हैं.

रावत समर्थकों औऱ BJP नेताओं में छिड़ा सोशल मीडिया वॉर

विवाद बढ़ने के बाद अब खुद पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को मैदान में उतरना पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा “सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भला बुरा कहने वाले मेरे हितैषी नहीं हो सकते हैं. मैं बीजेपी के नेताओं का सम्मान करता हूं.” प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने विवाद पर चुटकी ली है.

कांग्रेस के नेता बोले- ‘परिणाम आने के बाद ये तो होना ही था’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उपचुनाव का नतीजा सामने आने के बाद रामनिवास रावत पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बन जाएंगे. कांग्रेस की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है. अब सोशल मीडिया के माध्यम से नई और पुरानी बीजेपी आमने-सामने है. उन्होंने आगे कहा कि मामला सिर्फ विजयपुर का नहीं है बल्कि उन जगहों पर भी हो रहा है जहां पर कांग्रेस छोड़कर नेता बीजेपी में गए हैं. सागर जिला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »