Global Hunger Report 2024: ‘ग्लोबल हंगर रिपोर्ट-2024 में हैं कई सारी खामियां’, केंद्र सरकार का दावा- यह नहीं बताती भारत की वास्तविक स्थिति

Global Hunger Report-2024 Index Latest News: ग्लोबल हंगर रिपोर्ट-2024 को लेकर भारत सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने इसे गलत करार दिया है. सरकार ने बुधवार (27 नवंबर 2024) को लोकसभा में कहा कि ग्लोबल हंगर रिपोर्ट-2024 में भूख को मापने का आधार गलत है और यह भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता है.

सरकार ने बुधवार को लोकसभा में जोर देकर कहा कि वह कुपोषण के मुद्दे को हल करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है. बता दें कि कंसर्न वर्ल्डवाइड, वेल्ट हंगर हिल्फ और इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल लॉ ऑफ पीस एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट की ओर से जारी किए गए अध्ययन में भारत को 127 देशों में से 105वां स्थान दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री ने इस वजह से जताई आपत्ति

जूनियर कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मिनिस्टर निमूबेन जयंतीभाई बंभानिया ने कहा, “ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भूख के आकलन के तरीकों में कई खामियां हैं और यह भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता है. चार घटक संकेतकों में से तीन (स्टंटिंग, वेस्टिंग और बाल मृत्यु दर) बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं. इन्हें इन्हें आबादी में भूख को दर्शाने के लिए नहीं लिया जा सकता है.”

‘कुपोषण की व्यापकता में तेजी से हुआ है सुधार’

उन्होंने कहा, “2023 की तुलना में 2024 में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जो मुख्य रूप से सूचकांक के चौथे घटक संकेतक, यानी कुपोषण की व्यापकता (पीओयू) में सुधार के कारण हो सका है.” पिछले साल की ग्लोबल हंगर रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग 125 देशों में से 111 थी. मंत्री ने आगे कहा, “आंगनवाड़ी सेवाओं और पोषण अभियान के तहत पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत प्रयासों को पुनर्जीवित किया गया है और ‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ के रूप में योजनाओं को तेजी से चलाया जा रहा है ताकि हर किसी को खाना मिल सके. हमारी कोशिश अलग-अलग तरह से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं के बीच कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करना है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »