MP NEWS: ‘सत्ता पाने के लिए नहीं लड़ा था चुनाव’, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के बयान पर कांग्रेस ने कसा तंज, ‘फिर पार्टी क्यों बदली?’

Madhya Pradesh News:HN/ लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को बड़ा झटका लगा है. विजयपुर में रामनिवास रावत की कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा से करारी हार हुई है. इस बीच अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, सत्ता पाने के लिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि उनका उद्देश्य जन सेवा था. 93000 मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया है, इसके लिए वे आभारी हैं.

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर से उपचुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर मतदाताओं का आभार प्रकट किया. उन्होंने लिखा, वे 40 सालों से लगातार राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. उनका उद्देश्य चुनाव लड़कर सत्ता पाना कभी नहीं रहा है. वे हमेशा से ही जन सेवा करना चाहते हैं, उनकी जन सेवा आगे भी जारी रहेगी.

कांग्रेस ने किया तंज
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक रहे रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव 2024 के पहले पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने रामनिवास रावत के बयान पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने पार्टी बदलने के साथ-साथ अपनी किस्मत भी बदल दी.

उन्होंने कहा, वे पांच साल तक कांग्रेस के विधायक रहे थे मगर अब पूर्व विधायक बन चुके हैं. हारने के बाद उनका बयान हास्यास्पद है. जब उन्हें सत्ता का लालच नहीं था, तो फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी? इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए. कांग्रेस ने उन्हें छह बार विधायक जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए टिकट दिया, लेकिन उन्होंने सत्ता पाने के लिए पार्टी से किनारा कर लिया. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »