बच्चों को टिफिन में कभी भी गलती से भी नहीं दें ये चीजें, हेल्थ हो जाएगी खराब

बच्चों का टिफिन तैयार करते वक्त हर मां सोचती है कि आज उसे क्या नया दिया जाए, क्योंकि बच्चे ज्यादातर खाना घर वापस ले आते हैं, इस वजह से उनके शरीर को पोषण सही से नहीं मिल पाता है. माएं हर रोज टिफिन के लिए कोई ऐसी डिश बनाना चाहती हैं कि उनका बच्चे पूरा टिफिन चट कर जाए और खाना लौटकर घर न आए. दरअसल टिफिन बच्चे के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का खजाना होना चाहिए, लेकिन कई बार टिफिन में बच्चे की जिद के चलते उनकी पसंद की चीज पैक करके दे दी जाती है, ताकि बच्चा दिन में भूखा न रहे. इसी के चलते कई बार न्यूट्रिशनल मिस्टेक हो जाती है, यानी बच्चे के टिफिन में अनहेल्दी खाना जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

हाई फैट वाली चीजें न दें

बच्चे फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद काफी ज्यादा करते हैं. फ्रेंच फ्राइज में तेल काफी ज्यादा होता है और आलू में स्टार्च होता है, साथ ही इसके साथ में खाई जाने वाली मेयोनीज और सॉस इसे और भी अनहेल्दी बना देती है. इसलिए फ्रेंच फ्राइज या फिर किसी भी तरह का हाई फैट मील बच्चों के टिफिन में पैक करने से बचना चाहिए.

इंस्टेंट नूडल्स हैं सेहत के दुश्मन

समय की कमी के चलते अगर बच्चों के टिफिन में इंस्टेंट नूडल्स पैक कर देते हैं तो ये गलती न करें. ज्यादातर नूडल मैदा के बने होते हैं और इनमें प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है, इसलिए गलती से भी बच्चे को इंस्टेंट नूडल नहीं देने चाहिए. इसकी बजाय मिक्स अनाजों का आटा पिसवा लें और उसके होममेड नूडल कई तरह की सब्जियों के साथ बनाकर बच्चे को दें.

टिफिन में न पैक करें मीठी चीजें

स्कूल जाते वक्त बच्चे चॉकलेट, टॉफी की काफी जिद करते हैं. ऐसे में पेरेंट्स उन्हें ये चीजें दिला देते हैं, लेकिन ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए सही नहीं रहता है. इसलिए टिफिन के साथ या फिर घर में भी बच्चों को एक सीमित मात्रा में ही मीठा दें. इसकी बजाय बच्चों को खाने के साथ टिफिन में फल और नट्स रखकर दें.

मैदा से बनी चीजें

बच्चों के टिफिन में मैक्रोनी, पास्ता, बर्गर जैसे फूड्स गलती से भी नहीं रखने चाहिए. ये मैदा के बने होते हैं और बच्चे एक बार खाने के बाद बार-बार जिद करते हैं. इससे बच्चे की हेल्थ पर लॉन्ग टर्म बुरा असर पड़ सकता है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »