MP आएं निवेश करें, फरवरी 2025 में होगा MP में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट… लंदन में बोले CM मोहन यादव

लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2003 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी हैं और 13 निजी क्षेत्र के हैं. अगले साल 12 मेडिकल कॉलेज और तैयार हो रहे हैं. सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हो रहे हैं. फरवरी 2025 में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हो रही है. आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए। विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोले हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एमपी निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है. आप निवेश करें मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की है. इसी क्रम में उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर में समिट आयोजित हो चुकी हैं. ताकि इन्वेस्टमेंट आए और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ें.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास- सीएम

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. देश-प्रदेश में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं. अधोसंरचना का क्षेत्र हो या फिर अन्य मूलभूत सुविधाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर काम हो रहा है. हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य किया है. सड़कें बनाईं, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की. औद्योगिक क्षेत्र में लैंड बैंक के मामले में एमपी बेहतर काम कर रहा है. पर्यटन, आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, शिक्षा, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में विकास हो रहा है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का विजन और उनके काम काज करने का तरीका बिल्कुल अलग है. दुनिया भर में उनकी शख्सियत की अपनी पहचान है. उनका नेतृत्व हमारे लिए सौभाग्य की बात है. इसी मौके पर सीएम मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और विजन को भी याद किया.

देश का दिल है एमपी- लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर

इस दौरान लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत और मध्य प्रदेश का उदय होने से कोई नहीं रोक सकता. आज भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. मध्यप्रदेश की यात्रा सफल हो, यही कामना है.

कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के संस्थापक सदस्य एवं एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश अपने आप में छोटा भारत है. मध्यप्रदेश भारत का दिल है. यहां सभी जगह के लोग बसते हैं. मेरे दिल में एक कसक थी कि एमपी के लोगों का कोई संगठन लंदन में हो, इसलिए हमने फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया. उन्होंने कहा कि आप चाहे भोपाल जाएं, जबलपुर जाएं, कान्हा- किसली जाएं, उससे खूबसूरत कुछ और नहीं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »