बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री पर हिंदू एकता यात्रा के दौरान मुह पर फैक्कर मारा मोबाइल, सीधे लगा गाल पर, देखें वीडियो

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri:HN/ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा यूपी के झांसी में पहुंची, जहां एक अप्रिय घटना हुई. यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति ने बाबा पर मोबाइल फेंक दिया, जो उनके गाल पर लगा. इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “किसी ने हम पर मोबाइल फेंका है, हमें मिल गया है.” मोबाइल फेंके जाने की घटना के बावजूद, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने समर्थकों को संयम बनाए रखने का संदेश दिया. वह माइक से अपने भक्तों और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे और यात्रा को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया.

यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. इस घटना के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल फेंकने वाला व्यक्ति कौन था और उसके इरादे क्या थे.

हिंदू एकता यात्रा का महत्व
धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश लेकर चल रही है. यात्रा के छठे दिन तक इसने कई जगहों पर समर्थन जुटाया है, और लोग बड़ी संख्या में बाबा का स्वागत कर रहे हैं.

यात्रा के छठे दिन में जनता का अपार समर्थन
हिंदू एकता यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जारी है. यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. हजारों लोग बाबा के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं. जहां-जहां से यात्रा गुजर रही है, वहां फूलों से स्वागत किया जा रहा है. इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी बागेश्वर बाबा के साथ जुड़े थे. इसके अलावा द ग्रेट खाली भी शामिल हुए थे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »