Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कब है? इसी दिन भगवान राम और माता सीता का हुआ था विवाह, यहां जानें डेट

Vivah Panchami 2024 Date: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण रखता है. दरअसल, यही वो माह है जिसमें भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है. इसी दिन प्रभु श्री राम ने स्वयंवर जीतकर जनक नंदिनी मां सीता से विवाह रचाया था. इस दिन भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन बहुत से विवाह भी संपन्न कराने कराए जाते हैं. तो आइए अब जानते हैं कि इस साल विवाह पंचमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

विवाह पंचमी 2024 तिथि और मुहूर्त

इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की  पंचमी तिथि का आरंभ 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि का समापन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा.

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था. इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। त्रेतायुग में प्रभु श्री राम और माता जनकी का विवाह हुआ था. जिस तरह भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या है उसी प्रकार मां सीता की जन्मस्थली मिथिला नगरी जनकपुर है. हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति-पत्नी के रूप में जाना जाता है. कहते हैं कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और मां सीता की पूजा करने से शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. साथ ही पति-पत्नी का रिश्ता पहले से और अधिक मजबूत हो जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. हाईन्यूज़  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »