UP: माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो… संभल में हिंसा पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा से जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिद के आसपास के इलाके को सील कर दिया है. मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसके आगे समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अपनी पोस्ट में उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उप्र शासन-प्रशासन से न कोई उम्मीद थी, न है. उन्होंने कहा कि बिना देर किए इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

वहीं संभल हिंसा पर जमीयत-उलेमा-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भी उठाए सवाल उठाए हैं. उन्होंने हिंसा को सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति का नतीजा बताया है. उन्होंने हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग में तीन मुस्लिम युवकों की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार और यूपी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. मदनी का कहना है कि जमीयत-उलेमा-हिंद किसी भी दल की हिंसा का समर्थन नहीं करती, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अन्यायपूर्ण बल्कि भेदभाव भी है, जिससे बेकसूर लोगों की मौत हो गई है.

जमीयत-उलेमा-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उठाए सवाल

जमीयत-उलेमा-हिंद की तरफ से जारी एक पत्र में मदनी ने कहा कहा कि देश का संविधान गर नागरिक को समानता, सम्मान और सुरक्षा का अधिकार देता है. ऐसे में अगर कोई सरकार किसी समुदाय के जीवन और संपत्ति को कमतर समझती है, तो ये संविधान और कानून का उल्लंघन है. इसके साथ ही मदनी ने चेतावनी दी कि मस्जिदों में मंदिर खोजने की कोशिशें देश की शांति और सौहार्द के लिए खतरनाक है. मौजूदा घटना ने इस बात को साबित किया है.

उन्होंने कहा कि संभल के लोगों ने मस्जिद के सर्वे में पहले दिन सर्वे टीम का सहयोग किया था, लेकिन आज जब टीम जा रही थी तो उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी की, जिससे हिंसा हुई. मदनी ने सवाल किया कि आखिर पुलिस ने ऐसे लोगों को मस्जिद में जाने और उकसाने की इजाजत क्यों दी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »