मणिपुर: इंफाल घाटी और जिरीबाम में हफ्ते बाद फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा की घटना बढ़ने लगी है. इस महीने की शुरुआत से इंफाल घाटी और जिरीबाम जिले में हिंसा की ताजा घटानाएं देखने को मिली थी. ताजा हिंसा के मद्देनजर पिछले सप्ताह कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को बंद किए गए थे. वहीं, रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, इंफाल घाटी और जिरीबाम में स्कूल, कॉलेज सोमवार को फिर से खुलेंगे.

मणिपुर की इंफाल घाटी और जिरीबाम जिले में स्कूल और कॉलेज एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद सोमवार को फिर से खुलेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में ताजा हिंसा के मद्देनजर जारी निषेधाज्ञा के कारण पिछले सप्ताह इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर, काकचिंग और जिरीबाम में स्कूल और कॉलेज बंद थे.

25 नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी

शिक्षा निदेशालय-स्कूल की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय स्कूल समेत) में 25 नवंबर से सामान्य कक्षाएं फिर से शुरू होंगी.’ वहीं, एक अलग आदेश में उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी राज्य में सरकारी और निजी स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी किए हैं.

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से यह आदेश दिया गया है कि राज्य विश्वविद्यालयों सहित उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज 25 नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि 16 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति लूटने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

अब तक कुल 41 लोगों को किया गया गिरफ्तार

वहीं, इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 7 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पिछले दो दिनों में ये गिरफ्तारियां की गईं. पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि काकचिंग जिले से शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, इस मामले में अब तक कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »