AIR INDIA के विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिग, करीब दो घंटे तक अटकी रही 140 यात्रियों की जान

Air India Flight Emergency:HN/ त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में हाइड्रोलिक खराबी आने के बाद करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में घूमती रही. फिलहाल इसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. इस फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही इसमें खराबी आ गई.

इससे पहले पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था. फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे. दरअसल, उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए अंदर नहीं गए और पायलट फ्लाइट उतारने की योजना बनाते रहे. विमान को वापस लौटने को कहा गया, लेकिन चूंकि पूरा ईंधन भरकर एहतियातन लैंडिंग करना उचित नहीं था, इसलिए पायलटों ने हवाई अड्डे के चारों ओर उड़ान भरते हुए कुछ ईंधन जला दिया.

फ्लाइट को हल्का करने के लिए फ्यूल डंप करने की थी योजना

विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और आखिरकार यात्रियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रात 8 बजकर 15 मिनट पर नीचे उतर गया. इससे पहले विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंप करने पर विचार किया जा रहा था. हालांकि, विमान के रिहायशी इलाकों के ऊपर चक्कर लगाने के कारण ऐसा नहीं किया गया. जिला कलेक्टर ने कहा, “एहतियात के तौर पर हमने एंबुलेंस और बचाव दल को स्टैंडबाय पर रखा है.”

शाम 7.50 बजे के आसपास लैंडिंग गियर में संभावित समस्या की रिपोर्टें आनी शुरू हुईं और तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे ने आपातकालीन लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी. कई एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे के निदेशक गोपालकृष्णन के हवाले से बताया कि आपातकालीन लैंडिंग के लिए हवाई अड्डे पर 20 एम्बुलेंस और 18 दमकल गाड़ियां तैयार रखी गईं.

कैसे होती है हाइड्रोलिक खराबी?

त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक, पायलट ने हाइड्रोलिक खराबी के बारे में हवाई स्टेशन को सूचित किया था. किसी विमान में हाइड्रोलिक विफलता तब होती है जब लैंडिंग गियर, ब्रेक और फ्लैप जैसे महत्वपूर्ण भागों को नियंत्रित करने के लिए दबावयुक्त तरल पदार्थ का उपयोग करने वाली प्रणाली ठीक से काम करना बंद कर देती है.

वहीं, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम ने विमान को उतरने की मंजूरी का इंतजार करते हुए तिरुचिरापल्ली के ऊपर चक्कर लगाते हुए दिखाया. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »