नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट के बाद क्या नितिन गडकरी को मिल जाएगा BJP में प्रमोशन? केंद्रीय मंत्री का आया ये जवाब

Union Minister Nitin Gadkari On PM Post:HN/ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में अपने खिलाफ चल रहे कई कयासों पर विराम लगाया है. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की लालसा नहीं रखते हैं और न ही वह इस रेस में हैं.

मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि अगर पीएम मोदी 75 के उम्र को पार करने के बाद प्रधानमंत्री का पद छोड़ देते हैं तो क्या आरएसएस की ओर से वह प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं? जवाब में नितिन गडकरी ने कहा, “मैं रेस में नहीं हूं. मैं किसी लफड़े में नहीं रहता हूं. मैं चुपचाप अपना काम करता हूं. दूसरी बात ये कि आप मुझसे ये सवाल क्यों कर रहे हैं? आप आरएसएस से पूछिए, उनके सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं.”

पीएम पोस्ट का ठुकराया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि इसी साल गडकरी ने विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था. जब उनसे पूछा गया क्या वह विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो गडकरी ने जवाब में कहा कि यह उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाता.

बीजेपी में साइडलाइन किए जा रहे हैं नितिन गडकरी?

केंद्रीय मंत्री से महाराष्ट्र चुनाव में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे कहा गया कि क्या उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में तरजीह नहीं दी जा रही है, क्योंकि बीते दिनों वह पार्टी के कुछ कार्यक्रमों से दूर रहे थे.

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “मैं जम्मू कश्मीर में पार्टी की सभाएं कर रहा था. हरियाणा में भी पार्टी की सभाओं में व्यस्त था. चूंकि मैं जम्मू कश्मीर में 4-4 सभाएं कर रहा था इसलिए मैं तब नागपुर में मौजूद नहीं रह सकता था. ये बात  मैं प्रदेश अध्यक्ष को बता दी थी. लेकिन इसके बावजूद ऐसे कयास और अफवाह सामने आते हैं.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »