जम्मू कश्मीर: BJP में नहीं थम रहा आपसी कलह, टिकट बंटवारे से नाराज 2 और नेताओं ने दिया इस्तीफा

Jammu Kashmir Assembly Election 2024:HN/  केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में उठा तूफान तमाम डैमेज कंट्रोल के जतन के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. जम्मू में अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच बीजेपी के दो और नेताओं के पार्टी से बाहर होने से पार्टी को झटका लगा.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार (31 अगस्त) को जम्मू कश्मीर बीजेपी में लंबे समय से काम करने वालों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.

सुरजीत सिंह सलाथिया 2021 में BJP में हुए थे शामिल

नेशनल कॉन्फ्रेंस से बीजेपी में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए सिंह ने कहा कि भारी मन से मैं उस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. जिसके लिए मैंने 42 साल तक काम किया है. मैं परिस्थितियों के कारण मजबूर था.

पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो नेशनल कॉन्फ्रेंस से आया था. दशकों तक हमारी विचारधारा का मुखर विरोध करता रहा. उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कांग्रेस-एनसी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे सलाथिया 2021 में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

BJP में आम कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं- कश्मीर सिंह

वहीं, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने भाजपा में अपने योगदान को याद करते हुए बताया, “हमने सांबा में बीजेपी को मजबूत किया और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बीजेपी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कई बलिदान दिए. उन्होंने कहा कि, हमने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए प्रदर्शन किए और हड़तालें कीं. बावजूद इसके टिकट उस व्यक्ति को दिया गया जो हमेशा हमारी विचारधारा और अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ था. यह आम कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं है. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »