लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से आलाकमान हुए खुश! अब MP के इन दिग्गजों को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

MP Leaders In Maharashtra Assembly Election:HN/ लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी के क्लीन स्वीप के बाद यहां के जनप्रतिनिधियों पर केन्द्र का विश्वास और बढ़ गया है. बीजेपी के केन्द्रीय आलाकमान ने अब मध्य प्रदेश के नेताओं को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंप दी है. ये जनप्रतिनिधि महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर पहुंचकर चुनाव प्रबंधन का कामकाज देखेंगे.

महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं. मंत्री विजयवर्गीय को नागपुर विदर्भ क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है. वह बीते एक सप्ताह में दो बार नागपुर का दौरा कर चुके हैं. वहीं मंत्री प्रहलाद पटेल को वर्धा अमरावती क्षेत्र का प्रभार सौंपा है. इसी तरह मंत्री विश्वास सारंग को अकोला बुलढाना क्षेत्र दिया गया है.
इन्हें यहां की जिम्मेदारी

बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को गोंदिया और भंडारा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है,जबकि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल और मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को भी समन्वय की जिम्मेदारी दी है.

 क्लीन स्वीप से बढ़ा विश्वास

मालूम हो कि देश सहित मध्य प्रदेश में भी हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश बीजेपी ने पहली बार ऐसा कर दिया है कि पूरे देश में चर्चा हो रही है. दरअसल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 29 की 29 सीटों पर जीत दर्ज की है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »