‘6 बार सांसद, 6 बार विधानसभा सदस्य रहा, लेकिन…’, विपक्ष के वॉकआउट पर भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान

Parliament Session:HN/ राज्यसभा में एक बार फिर से विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था. इस दौरान विपक्ष ने राज्यसभा की कार्रवाई से भी वॉकआउट कर दिया. बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बीच एक टिप्पणी के बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था.

बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी के माफी ना मांगने पर विपक्षी सांसद नाराज हो गए. उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ पर घनश्याम तिवारी के तिवारी का आरोप लगाया. इस दौरान बीजेपी के सांसद शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

ये लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है’

बीजेपी के सांसद शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं 6 बार लोकसभा और 6 बार विधानसभा का सदस्य रहा हूं. मैंने विधानसभा या लोकसभा में कभी प्रतिपक्ष का ऐसा अमर्यादित, अशोभनीय व्यवहार कभी नहीं देखा है.

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मन व्यथित है, वेदना से भरा हुआ है. ये केवल आसंदी का अपमान नहीं है, ये देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है. ये लोकतंत्र का अपमान है, ये संविधान का अपमान है.आज ये सिद्ध हो गया है कि गैर जिम्मेदार प्रतिपक्ष देश को अराजकता में झोंकने का प्रयास कर रहा है.’

प्रतिपक्ष को मांगनी चाहिए 

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हम लोग उत्तर के लिए आते हैं. तो केवल प्रश्नकर्ता का जवाब नहीं देते हैं, हम वो जवाब जनता के लिए भी देते हैं. लेकिन आज प्रश्नकाल में जो व्यवहार किया है, सचमुच में इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता. इसके लिए प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने सारे सदन को शर्मसार किया है, देश को शर्मसार किया है.

बता दें कि प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मल्लिकार्जुन खरगे पर सांसद घनश्याम तिवारी की टिप्पणी का मुद्दा उठाया था. घनश्याम तिवारी ने मल्लिकार्जुन खरगे पर वंशवादी राजनीति से आने का आरोप लगाया था. हाईन्यूज़ !

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »