General Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख का ‘तालिबानी’ बयान, कहा- जो शरिया को नहीं मानते वह पाकिस्तानी नहीं हैं

General Asim Munir:HN/ पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अजीब बयान दिया है. इस्लामाबाद में मौलिवियों के बीच पहुंचे जनरल ने कहा कि जो शरिया और संविधान को नहीं मानते वे पाकिस्तानी नहीं हैं. सेना प्रमुख के इस बयान के बाद सवाल उठना लाजमी है कि जो पाकिस्तान में हिंदू रहते हैं, उनका क्या होगा? यदि वे इस्लामी शरिया कानून को नहीं मानेंगे तो क्या उन्हें पाकिस्तान से बाहर कर दिया जाएगा, या फिर उनको पाकिस्तान का नागरिक नहीं समझा जाएगा?

गुरुवार को राष्ट्रीय उलेमा सम्मेलन में दिए गए जनरल मुनीर के भाषण से साफ लगा कि उनको पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसी हालत होने का डर सता रहा है. भाषण के दौरान असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी फौज की हमेशा कोशिश रही है कि देश में शांति व्यवस्था कायम रहे और सभी लोग कानून का पालन करते रहें. उन्होंने उलेमाओं से समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए काम करने की अपील की.

जनरल मुनीर ने इस्लामी सभ्यता का किया जिक्र
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाक सेना प्रमुख ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता और जीवन शैली हमारे देश का आदर्श नहीं है. हमें अपनी तहजीब पर गर्व होना चाहिए. इस्लाम को मानने वालों की सभ्ययता पश्चिमी देशों से अलग है, मुसलमानों को पैगम्बर के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए. बलूचिस्तान और केपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पख्तून और खैबर पख्तूनख्वा के लोगों ने बड़ा बलिदान दिया है. वे लोग हमेशा देश और सेना के साथ खड़े रहे हैं.

सेना प्रमुख ने सोशल मीडिया पर फोड़ा ठीकरा
सेना प्रमुख में देश में किसी भी संकट से निपटने का इशारा करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान में कोई अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा तो हम उससे शख्ती से निपटेंगे. उन्होंने कहा कि हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फौज के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, इससे देश का राजनीतिक और सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है.

गाजा युद्ध से दुखी हैं पाकिस्तानी जनरल
जनरल असीम मुनीर ने कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर का बंटवारा भारत-पाकिस्तान का अधूरा एजेंडा है. इस मुद्दे को दोनों देशों को मिलकर ही सुलझाना होगा. गाजा में चल रहे युद्ध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन में हो रहे अत्याचार पर हमारा दिल रोता है. हमें फिलिस्तीन से सबक लेनी चाहिए और अपने देश की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »