‘पूरा देश उनके साथ, लेकिन ये दुर्भाग्य…’, विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर जेपी नड्डा ने पूरे विपक्ष को घेरा

JP Nadda On Vinesh Phogat Disqualification:HN/ विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि पूरा देश उनके साथ है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ये देश का सवाल है, पूरा देश उनके साथ खड़ा है. दुर्भाग्य है कि इसे भी हम पक्ष और विपक्ष में बांटने का प्रयास कर रहे हैं.”

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ”पूरा देश विनेश फोगाट के साथ खड़ा है. पीएम ने कल उन्हें ”चैंपियन ऑफ चैंपियंस” कहा और पीएम की आवाज 140 करोड़ लोगों की आवाज है. दुर्भाग्य से हम इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बांट रहे हैं. दुर्भाग्य से, विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है जिस पर वे चर्चा करना चाहते हैं जिसके लिए सत्तारूढ़ दल तैयार है…मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और आईओसी ने सभी मंचों पर निवारण का प्रयास किया.”

 

विपक्ष के वॉकआउट करने पर राज्यसभा सभापति ने कहा- दर्द हमें भी..

पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ”वे (विपक्ष) सोचते हैं कि केवल वे ही हैं जिनका कलेजा फट रहा है. लड़की (विनेश) की वजह से पूरा देश दर्द में है. सारे लोग इस हालात पर बात कर रहे हैं लेकिन इसे भुनाने के लिए, राजनीतिकरण करें यह उस लड़की का सबसे बड़ा अपमान है. उस लड़की को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है.”

‘बहुमत होने पर विनेश को राज्यसभा भेजता’

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने को लेकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, “विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने का कारण क्या था, इसकी जांच होनी चाहिए. आज (हरियाणा में) राज्यसभा की एक सीट खाली है. अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं उन्हें राज्यसभा में भेज देता.”

 

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »