IND vs PAK: पाकिस्तान को पीटने की ऐसी जबरदस्त तैयारी कि पूछिए मत, ऋषभ पंत का ये VIDEO कर देगा हैरान आपको

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का अब अगला मैच अपने चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान से है. क्रिकेट की पिच पर कभी भी ये मुकाबला आसान नहीं रहा. इस बार तो और नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान अपना पिछला मैच USA से हार चुका है. ऐसे में वो हर हाल में जीत चाहेगा और इसके लिए भारत के खिलाफ जो बन सकेगा वो करेगा. पाकिस्तान से दिख रहे ऐसे ही खतरे को टालने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने भी जमकर प्रैक्टिस की है. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में हैरतअंगेज विजयी शॉट से सबको चौंकाने वाले ऋषभ पंत ने पाकिस्तान को पीटने की जबरदस्त प्रैक्टिस की है, जिसका वीडियो देखने के बाद आप बिना उनकी वाहवाही के नहीं रह सकते.

पाकिस्तान को पीटने की ऋषभ पंत की तैयारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो में पंत हर वो चीज करते दिख रहे, जिसमें टीम इंडिया को उनसे पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के नेट प्रैक्टिस से सामने आए वीडियो में ऋषभ पंत विकेट के आगे और पीछे दोनों ही जगहों से अपनी छाप छोड़ने का अभ्यास करते दिख रहे हैं.

पाकिस्तान को हराने की ऋषभ पंत की तैयारी

टीम इंडिया के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले पैड पहनकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. उन्होंने कुछ आड़े, कुछ तिरछे, गेंदबाजों के खिलाफ करारे शॉट लगाए. नेट्स पर बैटिंग में उनका शानदार टच नजर आया,जो कि उनके बेहतरीन फॉर्म में होने की कहानी कहता दिखा. इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपिंग का भी खूब अभ्यास किया. ऋषभ पंत ने इस दौरान स्टंपिंग और कैच लेने की प्रैक्टिस की.

पाकिस्तान से तीसरी बार होगा ऋषभ पंत का आमना-सामना

साफ है कि T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को कुचलने की तैयारी पूरी है. ये पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत का तीसरा T20 मैच होगा. इससे पहले खेले 2 मैचों में 53 रन बनाए थे, जिसमें 39 रन उनका बेस्ट स्कोर है. 39 रन वाली वो पारी पंत ने 2021 के T20 वर्ल्ड कप में खेली थी, जहां पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. यानी इस बार ऋषभ पंत के पास मौका है पाकिस्तान से उस हार का बदला लेने का. अगर वो अपने बल्ले के जोर पर भारत की जीत की कहानी 9 जून को लिखते हैं तो इससे ना सिर्फ पाकिस्तान हारेगा, बल्कि वो T20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर भी हो सकता है.

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »