अमेरिका में भी हीटवेव से बुरा हाल, ट्रंप की चुनावी रैली में कई लोग हुए बीमार, तापमान ने सारे रिकॉर्ड रिकॉर्ड

भारत में गर्म हवा के थपड़ों से इन दिनों लोग बुरी तरह से परेशान हैं. पारा कहीं 45 तो कहीं 50 डिग्री तक पहुंच गया. घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है. हालांकि इस तरह के हालात सिर्फ भारत में नहीं है. रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने अमेरिका को भी झुलसा कर रख दिया है. अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार को हीटवेव ने तो सारी हदे ही पार कर दी. कई सालों के रिकॉर्ड तक टूट गए. कुछ क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया.

ये हाल तब है जब गर्मी की आधिकारिक शुरुआत होने में अभी दो हफ्ते की देरी थी. लिहाजा आने वाले दिनों में अमरेका के लोगों को गर्मी और परेशान कर सकती है. गर्मी से हाल कितना बेहाल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति पद के संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली में दर्जनों लोग बीमार पड़ गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. ट्रंप की ये रैली हश मनी केस में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार आयोजित की गई थी.

फायर डिपार्टमेंट पर भारी लोड

इस गर्मी से फायर डिपार्टमेंट पर भी काफी लोड पड़ रहा है. वेगास में फायर डिपार्टमेंट ने गर्मी के जोखिम के लिए कम से कम 12 लोगों के कॉल का जवाब दिया है. उनमें से नौ कॉलें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता वाले मरीजों का आया था. इसकी संख्या अधिक होने की संभावना है, क्योंकि फायर डिपार्टमेंट को दूसरे तरह की कॉल में भी अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है. जिसमें शराब के नशे से संबंधित या जब बेहोशी, चक्कर आना या मतली जैसी स्थितियों की सूचना दी जाती है.

कितने सालों का रिकॉर्ड कहां टूटा?

फीनिक्स में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जिसने 2016 में 44 डिग्री के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. लास वेगास में तापमान 44 डिग्री पार कर गया. वेगास में 2010 में 43 डिग्री पहुंचा था. एरिज़ोना, कैलिफ़ोर्निया और नेवादा के अन्य क्षेत्रों ने भी कुछ डिग्री के रिकॉर्ड तोड़े. गर्मी सामान्य से कई हफ्ते पहले आ गई है, यहाँ तक कि उत्तर की ओर अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भी. इसमें रेनो, नेवादा भी शामिल है, जहां वर्ष के इस समय के लिए सामान्य अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहता है. लेकिन गुरुवार को रिकॉर्ड 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »