MP News: कैसा बजट चाहते हैं आप? मोहन यादव सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, ऐसे दे सकते हैं मशविरा

MP Budget:HN/ लोकसभा चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार बजट की तैयारियों में जुट गयी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट से पहले आम जनता के सुझाव मांगे हैं. सुझाव ईमेल, दूरभाष या पोस्ट कर सरकार तक पहुंचाया जा सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सुझाव के आधार पर आगामी बजट की रूपरेखा तैयार की जायेगी. बीजेपी विधायक अनिल जैन का कहना है कि मध्य प्रदेश में जनता की सरकार है. इसलिए प्रदेश की सरकार जनता के सुझाव पर काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि विकास के लिए बजट पेश किया जाता है. इसलिए बजट में लोगों की सहभागिता जरूरी है.

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बजट की खास तैयारी की जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार ने सुझाव के लिए एक पोस्टर जारी किया है. बारकोड स्कैन कर सुझाव सरकार तक पहुंचाया जा सकता है. इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 0755-2700800 भी जारी किया गया है.

ऐसे दे सकते हैं बजट के लिए सुझाव?

वित्त विभाग की वेबसाइट budget.mp@mp.gov.in पर भी ईमेल के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं. वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली, वल्लभ भवन, भोपाल पर पोस्ट कर भी सुझाव दिए जा सकते हैं. लोग सरकार को कृषि, उद्योग, रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव दे सकते हैं. राज्य सरकार ने कहा है कि बजट को लोक कल्याणकारी का स्वरूप देने के लिए सुझाव का स्वागत है. बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फरवरी में लेखानुदान पेश किया था. अंतरिम बजट में कृषि, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, ग्रामीण विकास स्वास्थ्य जैसे सभी वर्गों के लिए पिछली सरकार की तुलना में लगभग दोगुनी राशि रखी गयी थी.

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »