शपथ ग्रहण से ठीक पहले TDP ने BJP के सामने रख दी ये शर्त, मांगे ये 4 बड़े मंत्रालय

Modi Cabinet 3.0:HN/ नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि सरकार गठन से पहले NDA में बीजेपी के सहयोगियों ने दबाव डालना शुरू कर दिया है. टीडीपी ने अपने लिए चार विभाग मांगे हैं.

टीडीपी चाहती है कि उसे बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिलें. इसके बदले में टीडीपी आंध्र प्रदेश सरकार में बीजेपी को 4 मंत्री पद देने को भी तैयार है. इसके अलावा राज्य को स्पेशल पैकेज और राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए विशेष आर्थिक मदद नॉन नेगोशिएबल मांग हैं.

नीतीश कुमार ने भी की मांग

नए मंत्रिमंडल गठन से पहले ही TDP और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. जिस प्रकार से TDP ने अपने मंत्रालयों की मांग की है. उसी प्रकार से नीतीश कुमार ने भी कहा है कि उनको कौन-कौन से मंत्रालय चाहिए हैं. इसके साथ भी यह भी कहा जा रहा था चिराग पासवान द्वारा एक कैबिनेट मंत्रालय और एक राज्य मंत्री का पद मांगा गया है.

सुरक्षा के चलते 5 कंपनियां तैनात

वही शपथ ग्रहण समारोह की बात करें तो दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां, जिसमें एनएसजी कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर को तैनात किया गया है. वहीं बता दे कि समारोह में विदेशी मेहमानों को लीला, ताज, आईटीसी मौर्य, क्लेरिजेस और ओबेरॉय होटल में ठहराया जाने वाला है. इसके चलते ही सभी होटलों की सुरक्षा घेरे में ले ली गई है.

इन देशोंं से आ रहे मेहमान

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी नेता शामिल होने वाले हैं, जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति, मालदीव के राष्ट्रपति, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नेपाल के प्रधानमंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री शामिल होंगे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »