‘प्रभु की लीला तो देखिए, अयोध्या तो हारे ही…’ BJP की हार पर कांग्रेस ने इस तरह कसा तंज

[ad_1]

Congress On Ayodhya Defeat: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ-साथ उसके समर्थकों को भी चौंका दिया. देश के कई राज्यों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया तो कुछ राज्यों में निराशाजनक और कुछ राज्यों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे देखने को नहीं मिले. इन्हीं राज्यों में एक प्रदेश है उत्तर प्रदेश, जहां से बीजेपी को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वो 80 सीटों में से 33 सीटों पर सिमट गई.

पार्टी को सबसे ज्यादा आलोचना इस बात को लेकर सामना करना पड़ रहा है कि वो अयोध्या यानि फैजाबाद लोकसभा सीट से हार गई. वो इसलिए क्योंकि इसी साल की शुरुआत में राम मंदिर का उद्घाटन धूम-धाम से किया गया था और इसका फायदा पार्टी ने नहीं उठा पाया. अब कांग्रेस पार्टी अयोध्या की हार पर बीजेपी को जमकर कोस रही है. इसी क्रम में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक बार फिर बीजेपी पर तंज कसा है.

क्या कहा श्रीनिवास बीवी ने?

उन्होंने ग्राफिक इमेज शेयर की है जिस पर लिखा है, प्रभु की लाल देखिए… राम जन्मभूमि अयोध्या, बीजेपी हारी. श्रीराम ने बनवास के 11 साल जहां पर बिताए चित्रकूट (बांदा), बीजेपी हारी. मां जानकी का तीर्थस्थल सीतापुर, बीजेपी हारी. श्रीराम के गुरु वशिष्ट जी की भूमि बस्ती, बीजेपी हारी. श्रीराम से जुड़ा पवित्र स्थल सुल्तानपुर, बीजेपी हारी. प्रयागराज जहां वनवास के दौरान श्रीराम का महत्वपूर्ण पड़ाव स्थल रहा, बीजेपी हारी.

उन्होंने अन्य राज्यों का विवरण देते हुए आगे लिखा कि वनवास के दौरान श्रीराम की विश्राम स्थली रामटेक, बीजेपी हारी. जहां भगवान लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी नासिक, बीजेपी हारी. श्री हनुमान की जन्मभूमि कोप्पल, बीजेपी हारी, श्रीराम ने जहां स्वयं शिवलिंग की स्थापना की रामेश्वरम, बीजेपी हारी.

अयोध्या में बीजेपी की हार पर कांग्रेस हमलावर

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या में बीजेपी की हार को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि बीजेपी भगवान राम की पुजारी नहीं है बल्कि व्यापारी है. वहीं, इस हार पर सोशल मीडिया पर अयोध्या के लोगों की आलोचना की जा रही है. जिस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अब लोग अयोध्या के लोगों को गालियां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: NDA Government Formation: नई सरकार में सहयोगियों की कितनी चलेगी? वन टू वन मीटिंग के बाद किसकी लॉटरी लगेगी



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »