Rajkummar Rao taking box office by storm with Srikanth Mr and Mrs Mahi

[ad_1]

Rajkummar Rao Movies: बॉलीवुड में कोरोना के बाद से ज्यादा सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं. जो एक्टर्स कोरोना के पहले हिट पर हिट दे रहे थे अब वो एक हिट के लिए भी तरस गए. 2023 में शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे सितारों की हिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की रौनक लौटाई. अब 2024 में राजकुमार राव को भी एक हिट नसीब हो गई जो कि कई सालों के बाद मिली. 

2024 में राजकुमार राव की दो फिल्में ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ आईं जिनमें से एक ‘श्रीकांत’ हिट हो चुकी है जिससे राजकुमार राव के हिट फिल्म का खाता खुल गया. अब दूसरी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ आई जो फिलहाल थिएटर्स में लगी है और बजट की आधी कमाई कर चुकी है.

राजकुमार राव के नाम रहा 2024

2024 में राजकुमार राव ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं. ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के जरिए राजकुमार ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. चलिए बताते हैं इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा?


‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म श्रीकांत का बजट 40 करोड़ के आस-पास रहा है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म श्रीकांत ने बॉक्स ऑफस पर 53.85 करोड का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म अभी कुछ सिनमाघरों में लगी हुई है.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हुई थी और लगभग 8 दिनों के बाद इस फिल्म ने फिलहाल अपनी लागत की आधी कमाई कर ली है. फिल्म थिएटर्स में लगी है और अभी इसके पास कमाई करने का मौका है क्योंकि 14 जून तक थिएटर्स में कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है.

बता दें, इसी साल अगस्त में फिल्म स्त्री 2 भी आ रही है. इस साल आने वाली राजकुमार राव की ये तीसरी फिल्म होगी. साल 2018 में फिल्म स्त्री आई थी जो सुपरहिट रही और अब ‘स्त्री 2’ से भी काफी उम्मीदे हैं. अगर ये फिल्म भी हिट हुई तो राजकुमार राव के लिए 2024 लाजवाब होने वाला है.

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत से पहले शाहरुख-सलमान से बिपाशा बसु तक, ये सितारे भी खा चुके हैं जोरदार थप्पड़!



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »