Kangana ranaut cisf guard slapped row kulvinder kaur suspend bjp mp reaction know all details

[ad_1]

Kangana Ranaut Slap Row: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हाल ही में बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत को एक CISF महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया. कंगना के साथ हुए इस हादसे की खूब चर्चा हो रही है. आइए आपको मामले से जुड़ी अब तक की सारी डिटेल्स बताते हैं.

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज (6 जून, 2024 को) दिल्ली आ रही थीं. इस दौरान चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें एक CISF महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया. इस गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है.

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान सस्पेंड, एक्ट्रेस बोलीं- इसने मुझे मारा और गालियां दीं

एयरपोर्ट से चुपचाप बाहर निकलीं कंगना रनौत
थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत को एयरपोर्ट से निकलते देखा गया. इस दौरान पैपराजी ने उनसे मामले को लेकर सवाल किए लेकिन एक्ट्रेस ने खामोशी अपना ली और चुपचाप एयरपोर्ट से निकल गईं.

आरोपी CISF गार्ड को किया गया सस्पेंड
दिल्ली पहुंचकर कंगना रनौत ने सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह और दूसरे सीनियर अफसरों से मुलाकात की. इसके बाद CISF महिला गार्ड कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया.

कंगना रनौत ने किया मामले पर रिएक्ट
कंगना रनौत ने दिल्ली पहुंचकर इस मामले पर रिएक्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सारा माजरा बयां किया. एक्ट्रेस ने कहा- ‘आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ. मैं सिक्योरिटी चेक के साथ जैसे ही निकली तो जो दूसरे केबिन में महिला थी, सुरक्षा कर्मचारी थी CISF की मैं उनके क्रॉस करने का इंतजार कर रही थी और उसने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और गालियां देने लगी.’ 


‘मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी…’
कंगना ने आगे कहा- ‘जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल किया जाए.’

इस वजह से CISF गार्ड कंगना रनौत को मारा थप्पड़
वहीं आरोपी CISF महिला गार्ड कुलविंदर कौर ने भी कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की वजह बताई है. एक वायरल वीडियो में उसने कहा- ‘कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपए के लिए वहां (किसान आंदोलन में) बैठे हैं. क्या वो वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थीं.’

क्या बोले कंगना के विरोधी विक्रमादित्य सिंह?
कंगना रनौत के साथ हुए इस मामले पर मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट रहे विक्रमादित्य सिंह ने भी रिएक्ट किया है. जनसत्ता में छपी खबर के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह ने कहा- ‘ये बहुत दुखद है. ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य हैं. CISF कांस्टेबल को किसान आंदोलन को लेकर कुछ शिकायतें थीं, लेकिन इस तरह से हमला करना गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.’

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कही ये बात
हिमाचल प्रदेश के फॉर्मर सीएम जयराम ठाकुर ने भी कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- ‘जो कुछ हुआ वो गलत है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी का इस तरह से बर्ताव करना सही नहीं है. जांच की जाएगी और मुझे जानकारी मिली है कि सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.’

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Controversies: कभी आजादी को बताया भीख तो कभी तापसी-करण से उलझीं, ये है कंगना रनौत के 5 बड़े विवाद



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »