Lok Sabha Election Result 2024 Shiv Sena ubt sanjay raut said his party ok with rahul gandhi for prime minister post

[ad_1]

Lok Sabha Elections Result News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है और सरकार बनाने की कवायद में है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने भी सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है.

गठबंधन के तमाम नेता लगातार मैजॉरिटी नंबर जुटाने में लगे हैं. इस बीच शिवसेना उद्धव गुट के सीनियर नेता संजय राउत ने इंडिया अलायंस के सरकार बनाने और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ी बात कही है. संजय राउत का कहना है कि अगर राहुल गांधी नेतृत्व स्वीकार करेगें तो हम तैयार हैं. राहुल गांधी लोकप्रिय नेता हैं.

‘इंडिया गठबंधन में पीएम को लेकर लड़ाई नहीं’

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन में पीएम पद को लेकर कोई लडाई नहीं है. उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा, “इनको जो सीटें मिली हैं वह ईडी और सीबीआई के चलते मिली हैं. जहां तक इंडिया गठबंधन से पीएम उम्मीदवार की बात है तो अगर राहुल गांधी नेतृत्व स्वीकार करेगें तो हम तैयार हैं.”

‘हमारे पास 250 सीट, सरकार बनाने का है मैंडेट’

संजय राउत यहीं नहीं रुके. उन्होंने एनडीए गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी जी सरकार नहीं बन रही है. हम भी अभी 250 सीट तक हैं. हमारे पास सरकार बनाने का मैंडेट है. उन्होंने कहा, “चंद्रबाबू नायडू और और बिहार के सीएम नीतीश कुमार तानाशाही के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हैं. वैसे भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी स्वीकार करे कि वह हार गई है. अब नरेंद्र मोदी की गांरटी का क्या हुआ… ये अब चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के सहारे सरकार चलाएंगे.”

इंडिया गठबंधन के पास 232 सीटें

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में एनडीए गठबंधन को 294 सीटें, इंडिया गठबंधन को 232 सीट और अन्य को 17 सीटें मिली हैं. जल्द ही सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रपति से से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election Result 2024: स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15 मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद, जानें चुनावी परीक्षा में कितने हुए पास?



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »