amitabh bachchan rajesh khanna dharmendra sanjay dutt These stars became disillusioned with politics

[ad_1]

Loksabha Election 2024 Results: सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोज जारी कर रहा है. इस लोकसभा चुनाव में फिल्मी दुनिया के भी कई सेलेब्स मैदान में थे. कंगना रनौत, हेमा मालिनी, रवि किशन और पवन कल्याण जैसे सेलेब्स ने जीत हासिल कर ली है.

राजनीति से एक लंबे अरसे से फिल्मी कलाकारों का रिश्ता रहा है. कई सेलेब्स ऐसे है जो सालों से राजनीति में सफल और सक्रिय हैं. हालांकि कई सेलेब्स ऐसे भी है जिनका बहुत जल्द राजनीति से मोह भंग हो गया था. वे काफी उम्मीदों के साथ राजनीति में आए थे लेकन जल्द ही उन्होंने इससे किनारा कर लिया और वापस बॉलीवुड में लौट आए.

1984 में कांग्रेस के टिकर पर जीते थे अमिताभ बच्चन


दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का सालों पहले राजनीति से मोहभंग हो गया था. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन राजनीति में एक्टिव हैं लेकिन अमिताभ बच्चन नहीं. साल 1984 में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर बिग बी ने चुनाव लड़ा था और शानदार जीत हासिल की थी. हालांकि बाद में जब उनका नाम बोफोर्स घोटाले में आया था तो उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया था.

कांग्रेस से ही राजेश खन्ना ने भी लड़ा था चुनाव


हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना पूर्व पीएम राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे. साल 1991 में दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर वे हार गए थे. वहीं साल 1992 में हुए उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी के लालकृष्ण आडवाणी को मात दी थी. हालांकि साल 1996 के बाद राजेश खन्ना ने राजनीति से तौबा कर ली थी.

सपा के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ने वाले थे संजय दत्त


मशहूर एक्टर संजय दत्त साल 2009 में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले थे हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका. किसी कारणवश सुप्रीम कोर्ट ने ‘संजू बाबा’ के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी. ऐसे में सपा ने उन्हें जनरल सेक्रेटरी का पद दे दिया था लेकिन जल्द ही संजय का राजनीति से मोह भंग हो गया था.

सनी देओल ने भी राजनीति से खुद को किया दूर


एक्टर सनी देओल साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया था. यहां से उन्हें शानदार जीत मिली. हालांकि सनी ने अपनी राजनीतिक पारी जारी नहीं रखी. इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया.

धर्मेंद्र भी रह चुके हैं भाजपा सांसद


गौरतलब है कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी सांसद रह चुके हैं. उन्होंने साल 2004 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर बीकानेर सीट से लड़ा था. लेकिन साल 2009 तक सांसद रहने के बाद एक्टर का राजनीति से मोहभंग हो गया था. 

यह भी पढ़ें: सलमान खान ही नहीं ये 6 सेलेब्स भी हैं कुंवारे, कोई है 48 साल का तो किसी की उम्र 52 के पार



[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »