Lok Sabha Election exit poll 2024 predicts rahul gandhi win Raebareli lok sabha seat

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं और अब 4 जून को मतगणना का इंतजार है. इससे पहले हुए न्यूज 18 के मेगा एक्जिट पोल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली सीट से भारी बहुमत से जीतने की संभावना है. वहीं, राहुल गांधी ने अपनी मां की हाल ही में खाली हुई सीट रायबरेली से पर्चा भरकर सबको चौंका दिया था. इस सीट पर उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह हैं. माना जा रहा है कि राहुल गांधी को 56 फीसदी तो दिनेश प्रताप को 33 फीसदी वोट हासिल हो सकता है. 

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच, न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 68-71 सीटें मिलने की संभावना है. पोल सर्वे के अनुसार, बीजेपी 64-67 सीटें जीत सकती है. जबकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 9-12 सीटें मिलने की संभावना है. सर्वे के मुताबिक, इनमें से कांग्रेस को 3-6 सीटें मिल सकती हैं.

2019 में कांग्रेस ने रायबरेली में 1 सीट पर खोला था खाता

दरअसल, रायबरेली लोकसभा सीट साल 2019 में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश से इकलौती सीट थी, जहां से कांग्रेस जीती थी. सोनिया गांधी यहां से लगातार चौथी बार जीतकर सांसद बनी थीं. रायबरेली के अलावा यूपी की किसी और सीट पर कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था. राहुल गांधी खुद अमेठी की अपनी सीट हार गए थे. हालांकि, राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे थे.

रायबरेली सीट क्यों बनी हुई है कांग्रेस?

बता दें कि, रायबरेली लोकसभा सीट पहले लोकसभा चुनाव से ही कांग्रेस का गढ़ रही है. साल 1951-52 में रायबरेली अलग सीट नहीं थी. तब रायबरेली और प्रतापगढ़ को मिलाकर एक सीट हुआ करती थी. पहले चुनाव में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी यहां से चुनाव लड़े और सांसद बने. फिर 1957 जब रायबरेली अलग सीट बनी तब भी फिरोज गांधी ने इसी सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे. 1962 में कांग्रेस के ही एक और नेता बैजनाथ कुरील ने इस सीट पर कब्ज़ा किया था.

इसके बाद इंदिरा गांधी ने सुनिश्चित किया कि 1967 से 1977 तक परिवार की विरासत कायम रहे. साल 1980 में इंदिरा गांधी ने रायबरेली और मेडक दोनों सीटों पर जीत हासिल की. ​​लेकिन उन्होंने मेडक सीट चुनी और रायबरेली से इस्तीफ़ा दे दिया. ऐसे में इंदिरा गांधी की बुआ शीला कौल ने 1989 और 1991 में रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, साल 1999 में गांधी परिवार के एक और दोस्त सतीश शर्मा ने रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व किया.

2004 से 2024 तक सोनिया गांधी ने संभाली रायबरेली सीट की कमान

इस दौरान जब सोनिया गांधी रायबरेली आईं, तो उन्हें इंदिरा गांधी की पसंदीदा ‘बहू’ के रूप में देखा गया. जब सोनिया गांधी ने लाभ के पद के मुद्दे पर सरकार द्वारा अध्यादेश लाने की संभावना पर इस्तीफा देने के बाद 2006 में फिर से चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने 2004 की तुलना में बड़े अंतर से जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: Monsoon Update: ला नीना देश में लाएगा तबाही! दो महीने जमकर बरसेंगे बादल, जानें क्या कह रहा मौसम विभाग

[ad_2]

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »