केंद्र सरकार की योजना में 142 करोड़ के घोटाले का दावा, HC पहुंचा मामला तो भड़के जज

[ad_1]

Gauhati High Court: गुवाहाटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच ने अरुणाचल प्रदेश में कथित 142 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया. हाई कोर्ट में दायर की गई ये जनहित याचिका संख्या 13/2022, काकू पोटोम ने दायर की थी. ये योजना केंद्र सरकार की दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत आरोपों से जुड़ी हुई थी.

इंडिया टुडे एनई की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले एक गैर सरकारी संगठन अरुणाचल अगेंस्ट करप्शन (एएसी) ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) कोष सहित विभिन्न विभागों में करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया. इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि इस जनहित याचिका में ऐसी कोई ठोस सामग्री नहीं दी गई है जिसके आधार पर यह अनुमान लगाया जा सके कि टेंडर प्रक्रिया में कोई अवैधता थी.

याचिकाकर्ता को PIL पेश करने का नहीं है कोई अधिकार- HC

इस मामले पर गुवाहाटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच ने माना कि याचिकाकर्ता के पास इस जनहित याचिका को पेश करने का कोई अधिकार नहीं है. एडवोकेट प्राचा ने दावा किया कि प्रतिवादी के हलफनामे में साफ तौर पर जिक्र किया है कि राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन और हस्ताक्षर के बिना सारी परियोजना रिपोर्ट ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, बिजली मंत्रालय को भेज दी गई है.

धन का गबन हुआ है होनी चाहिए जांच-एडवोकेट प्राचा

इस दौरान एडवोकेट प्राचा ने कहा, “डीपीआर की मंजूरी 15 अक्टूबर 2019 को आरईसी को भेजी गई थी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि डीपीआर को मंजूरी देने के लिए विभागीय समिति का गठन 22 नवंबर 2019 को किया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी प्रत्युत्तरदाता ने अपने हलफनामे में यह भी जिक्र किया है कि ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय ने टेलीफोन पर टेंडर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.”

उन्होंने कहा, “हम यह तर्क नहीं दे रहे हैं कि पूरे 142 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया है लेकिन धन का गबन हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए.

कई परियोजनाएं में अभी चल रहा काम- याचिकाकर्ता

इस दौरान याचिकाकर्ता काकू पोटोम ने दावा किया है कि डीडीयूजीजेवाई के तहत परियोजनाएं अभी भी पूरी नहीं हुई हैं और कई परियोजनाएं अभी भी निर्माणाधीन चल रही हैं. उन्होंने कथित घोटाले की जांच के लिए तीसरे पक्ष की जांच समिति गठित करने की अपील करते हुए कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से तवांग, बोमडिला और नामसाई के कई इलाकों का दौरा किया है. जहां डीपीआर में खामियां हैं, यहां तक ​​कि मुख्य अभियंता ने भी इसे स्वीकार किया है.”

ये भी पढ़ें: Monsoon Update: ला नीना देश में लाएगा तबाही! दो महीने जमकर बरसेंगे बादल, जानें क्या कह रहा मौसम विभाग

[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »