कश्मीर में पुलिस वालों को थाने में घुसकर पीटा, 3 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 16 जवानों पर अटेंप्ट टू

[ad_1]

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों की ओर से चार पुलिसकर्मियों की कथित रूप से पिटाई का मामला सामने आया था.इसे लेकर अब सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 16 जवानों पर हत्या की कोशिश और डकैती सहित कई मामलों में केस दर्ज किया गया है. मंगलवार (28 मई) की देर रात कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पर हमला करने के आरोप में इन जवानों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

‘पुलिस और सेना के बीच के मतभेदों को सुलझा लिया गया’

एक रक्षा प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि पुलिस और सेना के जवानों के बीच मामूली मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है. पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों के मुताबिक, कुपवाड़ा थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी रईस खान, इम्तियाज मलिक और सिपाही सलीम मुश्ताक और जहूर अहमद को मंगलवार देर रात सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया. 

सेना ने पुलिसकर्मियों को क्यों पीटा?

घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है. सेना के एक अधिकारी की अगुवाई में एक टीम थाने में कथित रूप से घुसी और पुलिसकर्मियों की पिटाई की. सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने एक मामले की जांच के सिलसिले में कुपवाड़ा के बटपोरा इलाके में प्रादेशिक सेना के एक जवान के घर पर कथित रूप से छापा मारा था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के इस कदम से सेना की स्थानीय इकाई में कथित रूप से गुस्सा था, जिसके बाद वे थाने में घुसे. 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामले

श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प और पुलिस कर्मियों की पिटाई की खबरें गलत हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों और प्रादेशिक सेना इकाई के बीच किसी परिचालन मामले पर मामूली मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), धारा 186 (लोक सेवकों को बाधित करना), धारा 332 (लोक सेवक को चोट पहुंचाना) और धारा 365 (अपहरण) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: ‘मुझे हंसी आती है, 80-90 देशों में उनकी मूर्ति है’, महात्मा गांधी को लेकर PM मोदी के बयान पर बोले खरगे

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »