Odisha ST Chairman BJD Leader VK Pandian Says Naveen Patnaik Will Become CM Attack Centre For Coal Pollution

[ad_1]

VK Pandian News: ओडिशा के 5टी चेयरमैन और बीजेडी नेता वीके पांडियन ने भविष्यवाणी कर दी है कि ओडिशा में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले पांडियन ने कहा कि केंद्र सरकार यहां कोयले और अन्य खनिजों से होने वाले मुनाफे के जरिए 60 हजार करोड़ रुपये लेकर जाती है, लेकिन बदलने में यहां 5000 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. उनका कहना है कि ओडिशा को खनिजों से होने वाले मुनाफे के बदले में प्रदूषण भी दिया जाता है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए पांडियन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर चुनाव आयोग के एक्शन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्य की बात है कि चुनाव आयोग ने सीएमओ में काम करने वाले कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. मैं कहना चाहता हूं कि वे दोनों अधिकारी राज्य के सबसे बेहतरीन उत्कृष्ट अधिकारी हैं. उन दोनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ओडिशा में नक्सलवाद को काबू करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.”

बीजेडी के हाथों मिलने वाली हार को नहीं पचा सकती BJP: वीके पांडियन

वीके पांडियन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उन अधिकारियों को उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और बलिदान के बदल में देश के सर्वोच्च अधिकारियों के जरिए सम्मानित किया गया है. ये बेहद ही दुर्भाग्य की बात है. ये बीजेपी की योजना के मुताबिक है, जो बीजेडी के हाथों मिलने वाली हार को पचा नहीं सकती है. वह नवीन बाबू की लोकप्रियता और ओडिशा के लोगों पर उनके प्रभाव के खिलाफ खड़ी नहीं हो सकती है.” चुनाव में हस्तक्षेप करने पर अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. 

बीजेडी की जीत का जताया भरोसा

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. इसके नतीजों का ऐलान 4 जून को ही होगा और नए मुख्यमंत्री 9 जून को शपथ लेंगे. इस बारे में बात करते हुए बीजेडी नेता पांडियन ने कहा, “मुझे लगता है कि 9 जून को भूमिपुत्र सत्ता संभालेंगे. वो शख्स जो न सिर्फ उड़िया बोलता है, बल्कि ओडिशा के लोगों के दिलों में रहता है. वह मुख्यमंत्री बनेगा. 9 जून को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच धरती पुत्र मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.” उनका इशारा नवीन पटनायक की तरफ था.

केंद्रीय नेताओं-मुख्यमंत्रियों के अभियान से नहीं होगा कोई असर: वीके पांडियन

ओडिशा को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले पैसे पर भी पांडियन ने आपत्ति जताई. उनका कहना है कि जितना केंद्र सरकार यहां से मुनाफा कमाती है, उसका बहुत ही कम हिस्सा राज्य को वापस मिलता है. पांडियन ने कहा, “जो केंद्रीय नेता और मुख्यमंत्री बार-बार ओडिशा आ रहे हैं, उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्होंने ओडिशा के लिए कुछ नहीं किया है. वे ओडिशा से लगभग 60,000 करोड़ रुपये ले जा रहे हैं. बदले में सिर्फ 4,000-5,000 करोड़ रुपये चुका रहे हैं. फिर यह कहकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं कि ओडिशा एक खनिज समृद्ध राज्य है.”

मुनाफा छीनकर दे रहे हैं प्रदूषण: बीजेडी नेता

बीजेडी नेता ने आगे कहा, “कोयला ओडिशा के सबसे बड़े खनिजों में से एक है, आप 27,000-30,000 करोड़ रुपये लेते हैं और ओडिशा को 4,000 करोड़ रुपये देते हैं. आप पिछले 20 वर्षों से कोयले की रॉयल्टी को संशोधित क्यों नहीं कर पा रहे हैं? ओडिशा के लोग समझ रहे हैं कि केंद्र सरकार ओडिशा से क्या छीन रही है. और हां, हम खनिज समृद्ध हैं, लेकिन आप हमें खनिजों से मुनाफा लेने की इजाजत कहां दे रहे हैं? आप हमें प्रदूषण दे रहे हैं और सारा मुनाफा छीन रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं वीके पांडियन, जिनके एक बयान से ओडिशा में मच गया हंगामा, बीजेपी के प्लान को लेकर बड़ा दावा

[ad_2]

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की युद्ध धमकी, भारत ने दिया सख्त और करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से भारत को सिंधु जल संधि और युद्ध की धमकी देने वाले बयान पर भारत ने कड़ा

Read More »

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »