Bhaiyaa Ji Box Office Collection Day 5 Manoj Bajpayee Film Fifth Day Tuesday Collection Net In India | Bhaiyaa Ji Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘भैया जी’ में नहीं दिख रहा दम, पांच दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें

[ad_1]

BhaiyBhaiyaa Ji Box Office Collection Day 5:  मनोज बाजपेयी कई सालों से ओटीटी पर अपनी सीरीज से भौकाल मचा रहे हैं. एक अर्से बाद मनोज की एक्शन मसाला से भरपूर फिल्म ‘भैया जी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मनोज की ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही. एक तो ये उनके करियर की 100वीं फिल्म है दूसरा इस फिल्म को मनोज की पत्नी शबाना रजा ने प्रोड्यूस किया है. हालांकि काफी बज के बावजूद ‘भैया जी’ का बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा और इसी के साथ ये फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई. चलिए यहां जानते हैं ‘भैया जी’ ने रिलीज क पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘भैया जी’ ने रिलीज क 5वें दिन कितनी की कमाई?
मनोज बाजपेयी स्टारर ‘भैया जी’ के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था. इसके बाद तो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्र हो गए थे. हालांकि थिएटर्स में दस्तक देने के बाद ‘भैया जी’ को उम्मीद के मुताबिक दर्शकों से रिस्पॉन्स नहीं मिला. रिलीज के पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई और इसके बाद ‘भैया जी’ टिकट काउंटर पर अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाए. ‘भैया जी’ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और ये मुट्टीभर कलेक्शन करने के लिए खूब जद्दोजहद कर रही है.

‘भैया जी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 1.35 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 1.74 करोड़ का कारोबार किया. तीसरे दिन ‘भैया जी’ की कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही. चौथे दिन फिल्म ने 90 लाख का कलेक्शन किया. वहीं अब ‘भैया जी’ की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भैया जी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 85 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘भैया जी’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 6.7 करोड़ रुपये हो गया है.

‘भैया जी’ रिलीज के 5 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई
‘भैया जी’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. वीकडेज में तो इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. ये रिलीज के 5 दिनों में 10 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. 20 करोड़ के बजट में बनी ‘भैया जी’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसका बजट वसूलना मुश्किल लग रहा है. इन सबके बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी रिलीज हो रही है. राजकुमार राव की इस फिल्म का काफी क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज के बाद ‘भैया जी’ का बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ हो सकता है.

भैया जी की क्या है कहानी
बता दें कि ‘भैया जी’ एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है. मनोज बाजपेयी फिल्म में रामचरण त्रिपाठी  के किरदार में हैं जिसके भाई का कत्ल हो जाता है. इसके बाद अपने छोटे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रामचरण त्रिपाठी ‘भैया जी बन जाता है और हथियार उठा लेता है. फिल्म की कहानी  शुरुआत से अंत तक निवेदन नहीं प्रतिशोध की टैगलाइन पर ही चली है.

ये भी पढ़ें:-PM मोदी और शाहरुख खान ने किया टीम इंडिया का कोच बनने के लिए एप्लाई? जानें सच्चाई

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »