छठे चरण में 59 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल तो जम्मू-कश्मीर में भी बना रिकॉर्ड

[ad_1]

Lok Sabha Electons 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है. छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले गए, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें भी शामिल हैं. 

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार, छठे चरण के मतदान के दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में है. 

कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में दर्ज किया गया है. यहां 78.14 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा झारखंड में 63.27%, ओडिशा में 60.07%, हरियाणा में 59.27%, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 55.69%, उत्तर प्रदेश में 54.03%, बिहार में 54.46% और जम्मू-कश्मीर में 52.77% वोटिंग हुई है. 

छठे चरण में इन हस्तियों ने डाला वोट

चुनाव आयोग ने कहा, “देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.” छठे चरण के मतदान के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत कई नामी हस्तियों ने भी वोट डाला. 

इन राज्यों में हुआ मतदान

आठ राज्यों में जिन 58 सीटों पर छठे चरण में मतदान हुआ है, उनमें हरियाणा की सभी 10 सीटों और दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हुआ. इसके अलावा यूपी की 14 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ है. इसके साथ ही ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हुआ.

यह भी पढ़ें- Delhi Lok Sabha Elections: खत्म हुआ ‘दिल्ली का दंगल’, इस सीट पर सबसे ज्यादा और यहां सबसे कम वोटिंग

[ad_2]

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »