Asaduddin Owaisi angry over bjps demand women who vote wearing burqa should be specially investigated in Lok Sabha Elections 2024

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग होने में महज 2 दिन ही बचे हैं, लेकिन राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की दिल्ली इकाई ने चुनाव आयोग से कहा है कि बुर्क़े में औरतों की ख़ास जांच होनी चाहिए.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि तेलंगाना में पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने मुस्लिम ख़्वातीन की सरेआम बेइज़्ज़ती की और परेशान करने का काम किया. ओवैसी ने कहा कि हर चुनाव में बीजेपी कोई न कोई बहाना ढूंढ कर मुस्लिम ख़्वातीन को परेशान करती है और निशाना बनाती है.

बस मुस्लिम औरतों को निशाना बना रही BJP- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि परदा-नशीन औरतों को लेकर निर्वाचन सदन के साफ़ कवाईद और ज़ाबते हैं, चाहे वो बुर्के में हों या घूंघट में हों या मास्क में, बिना तस्दीक और जांच-पड़ताल के किसी को भी वोट देने नहीं दिया जाता है तो फिर बीजेपी को ऐसी ख़ास मांग क्यों करनी पड़ी? ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद है कि बस मुस्लिम औरतों को निशाना बनाया जाए, उनको सताया जाए और उन्हें वोट देने में बाधा बनाया जाए.

‘बुर्का या मास्क लगाकर आने वाली महिलाओं की हो जांच’

विधायक अजय महावर और मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव किशन शर्मा और वकील नीरज गुप्ता के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के सीईओ से मुलाकात की थी और एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें उन्होंने दिल्ली में छठे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान करने के लिए बुर्का पहनकर आने वाली महिला मतदाताओं के उचित सत्यापन की मांग की गई थी.

पोलिंग बूथ पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले विधायक अजय महावर ने कहा था कि जो लोग बुर्का या फेस मास्क पहनकर मतदान करने आते हैं, उन्हें पूरी जांच के बाद ही मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए. इसके साथ ही एक महिला अधिकारी या महिला पुलिस अधिकारी को उनके चेहरे की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खासकर ऐसे संसदीय क्षेत्रों में जहां ‘बुर्का-पहने’ महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. बड़ी संख्या में बुर्का पहने महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर आती हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘दोस्त ने दी थी 5 करोड़ रुपये की सुपारी’, बांग्लादेश के सांसद अजीम अनार के मर्डर केस में सीआईडी का बड़ा खुलासा



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »