Gujarat ATS arrest 4 isis terrorists Revealed wanted to teach lesson to bjp rss members jews and christians

[ad_1]

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस को अहमदाबाद में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इस दौरान एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए ये चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं. फिलहाल, एटीएस ने इनके पास से एक गुलाबी पार्सल बरामद किया है, जिसमें पाकिस्तान मेड पिस्टल, गोलियां और काले रंग का झंडा मिला है. गिरफ्तार आतंकियों से फिलहाल पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, गुजरात के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अहमदाबाद से गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट के चारों आतंकी यहूदियों, ईसाइयों, बीजेपी और आरएसएस को लोगों को टारगेट कर सबक सिखाना चाहते थे. एटीएस का कहना है कि इन आरोपियों की जांच से पता चला कि उनका मकसद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना है.

श्रीलंका से निकला कनेक्शन

गुजरात एटीएस ने बताया कि इन चारों की पहचान मोहम्मद नुसरत, मोहम्मद फारिस, मोहम्मद रासदीन और मोहम्मद नफ़रान के रूप में की गई है. एटीएस ने कहा कि ये सभी आरोपी श्रीलंका के नागरिक हैं. गुजरात एटीएस ने कहा कि बरामद चीजों यह भी पता चला है कि चारों आईएसआईएस आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट के बैनर तले भारत में किसी जगह पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश रची थी, जिसके लिए वे अहमदाबाद पहुंचे थे. जबकि, “मोहम्मद नुसरथ के पास से पाकिस्तानी वीजा मिला है.

आतंकी हमले को अंजाम देने आए थे भारत

इस मामले पर गुजरात के डीजीपी विकाश सहाय ने कहा कि ये चारों आतंकवादी चेन्नई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार हुए थे. इन चारों की गिरफ्तारियां दक्षिण से आने वाले यात्रियों की जानकारी और लिस्ट की छानबीन करने के बाद की गईं. डीजीपी ने बताया कि ये चारों पूरी तरह से आईएसआईएस की विचारधारा से कट्टरपंथी हैं और आतंकी हमले को अंजाम देने के भारत आए थे.

एक ही PNR पर चारो आतंकी कर रहे थे कोलंबों में यात्रा- DGP

जानकारी के मुताबिक, वे 18 या 19 मई को रेलवे या फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचने वाले थे. मिली सूचना के आधार पर ट्रैप बनाया गया. जिसके बाद साउथ से आने वाली ट्रेनों और उड़ानों की यात्री लिस्ट की छानबीन की गई. डीजीपी ने कहा कि ये सभी यात्री एक ही पीएनआर नंबर पर कोलंबो में यात्रा कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ‘अभी होगी सात और घोटालों की जांच’, दिल्ली में वोटिंग से पहले अमित शाह ने केजरीवाल का जिक्र कर क्यों कहा ऐसा?

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »