Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase voting Millionaire Candidate list Piyush Goyal Anurag Sharma including 227 Candidate are Crorepati

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार (20, मई) को मतदान होगा. इस चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में अपनी संपत्ति करोड़ों में बताई है. आइये जानते हैं ऐसे ही उम्मीदवारों के बारे में.

पीयूष गोयल (Piyush Goyal): केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल इस बार मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास 110 करोड़ की संपत्ति है. वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण पाटिल से है.

अनुराग शर्मा (Anurag Sharma): उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से बीजेपी ने अनुराग शर्मा को टिकट दिया है. वह श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं. उनके हलफनामे के अनुसार, कुल संपत्ति 212 करोड़ है. उनकी चल संपत्ति की कीमत 95 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत 116 करोड़ रुपये से अधिक है.

नीलेश भगवान सांभरे (Nilesh Bhagwan Sambare): नीलेश भगवान सांभरे महाराष्ट्र के भिवंडी लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. सांभरे के पास 116 करोड़ की संपत्ति है. इसमें 32.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 83.3 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे (Suresh Gopinath Mhatre): सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को एनसीपी (शरद पवार) गुट ने भिवंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया है. उनके पास 107 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हालांकि, म्हात्रे पर 75 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं.

कृष्णा नंद त्रिपाठी (Krishna Nand Tripathi): कांग्रेस ने झारखंड की चतरा सीट से कृष्णा नंद त्रिपाठी को मैदान में उतारा है. उन्होंने 70 करोड़ रुपये अपनी संपत्ति घोषित की है.

किस दल में कितने करोड़पति?

चुनाव आयोग के मुताबिक, पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार मैदान में है. जिनमें से 227 उम्मीदवार करोड़पति हैं. पांचवें चरण में लड़ने वाले प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 3.56 करोड़ है. समाजवादी पार्टी के सभी 10 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसके अलावा शिवसेना के 6 उम्मीदवार और राजद के 4 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

एडीआर के अनुसार, बीजेपी के 40 उम्मीदवारों में से कम से कम 36 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति करोड़ों में घोषित की है. कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों में से 15 के पास भी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान 20 मई (सोमवार) को होना वाला है. इस चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: ‘स्वाति मालीवाल को मारने वाले का साथ देने के लिए कर रहे प्रदर्शन’, माधवी लता का केजरीवाल पर निशाना

[ad_2]

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »