Maya Gang Story: ‘उम्र जीने की और शौक मरने का…’, जानिए कहानी माया गैंग के माया की, कर चुका है 5 मर्डर

Delhi Maya Gang Story:HN/ दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार (29 अगस्त) को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को पांच लड़कों ने अंजाम दिया था. घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं. हत्या माया गैंग के सदस्यों ने की. यह घटना उस समय हुई, जब माया गैंग के ये लड़के बिलाल उर्फ मल्लू की बर्थडे पार्टी के बाद सड़क पर घूम रहे थे.

मल्लू जो 29 तारीख को 18 साल का हुआ था. जब अपराधियों की ये फौज भजनपुरा की एक संकरी गली में पहुंची तो साइड देने की बात पर 36 साल के हरप्रीत से पहले बहस हुई और फिर मोहम्मद समीर (माया) जिसके पास हथियार थे उसने हरप्रीत और उसके भाई पर गोलियां दाग दीं. समीर ने बेहद नजदीक से दोनों के सिर में गोली मारी. जिसके बाद हरप्रीत की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. हरप्रीत अमेजन में मैनेजर थे.

आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये मामला रोड रेज के चलते हत्या का है, लेकिन जिस तरह इन पांचों आरोपियों का क्रिमनल बैकग्राउंड है. उससे पुलिस को शक है कि इलाके में अपनी दहशत फैलाने और जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया है

बनाया माया नाम का गैंग

दरअसल, हत्या के बाद बेखौफ समीर ने हाल ही में माया गैंग बनाया था और वह अक्सर हथियारों के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया पर डालता रहता था. उसने अपने इंस्टाग्राम बायो में अपना नाम – बदनाम, पता – कब्रिस्तान, उमर – जीने की, शौक- मरने का, लिख रखा है. वह हाल ही में 18 साल का हो गया है, लेकिन उसके नाम पहले ही 4 हत्याएं दर्ज हो चुकी हैं.

‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से हुआ प्रेरित

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कुछ साल पहले समीर ने केबल टीवी पर फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ देखी. वह फिल्म में विवेक ओबेरॉय द्वारा निभाए गए ‘माया’ के किरदार से काफी प्रभावित हुआ. यहां तक कि समीर ने अपने ग्रुप का नाम ‘माया गैंग’ रख दिया और खुद को ‘माया भाई’ कहने लगा. उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी बदलकर ‘king_maya_302’ कर दी, जिसके आखिरी अंक हत्या की आईपीसी धारा का जिक्र करते थे.

समीर के उभरने लोग हैरान

ऐसे इलाके में जहां इरफान छेनू, नासिर और हाशिम बाबा जैसे शहर के गैंगस्टरों ने एक दशक से अधिक समय से किसी भी गिरोह को पनपने नहीं दिया. वहीं, क्राइम की दुनिया में पूर्वोत्तर दिल्ली में समीर के उदय ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. महीनों से यह गैंग लोगों की हत्या कर रहा है और चलते-फिरते लोगों को लूट रहा है. उधर पुलिस के हाथ भी बंधे हुए हैं, क्योंकि संदिग्ध कम उम्र के अपराधी थे.

इंस्टाग्राम पर बंदूकों के साथ वीडियो

समीर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल राइफल और पिस्तौल दिखाते हुए उसकी तस्वीरों और वीडियो से भरी हुई है. एक वीडियो में उसे इन हथियारों से फायरिंग करते हुए भी देखा जा सकता है. ऐसा लगता है कि पुलिस इन वीडियो पर ध्यान नहीं दे पाई. इंस्टाग्राम पर समीर के 2,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. उसने कुख्यात होने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया.

पुलिस ने दो हत्याओं में शामिल होने की पुष्टि की

एक पोस्ट में उसे लॉकअप के अंदर बैठे हुए देखा जा सकता है. पोस्ट में एक अस्पताल के विजुएल हैं और एक रिपोर्टर की आवाज आ रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि समीर ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. पूर्वोत्तर दिल्ली पुलिस ने भी पिछले साल दो हत्याओं में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की है.

बिस्तर पर गोलियां और बंदूकें

समीर के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने पुलिस के एक छापे के दौरान अपने घर की ओर जाने वाली सीढ़ी पर सशस्त्र पुलिस के घुसने के सीसीटीवी फुटेज की एक पोस्ट ‘पिन’ की हुई है. एक अन्य पोस्ट में उसे पिस्तौल पकड़े हुए दिखाया गया है, और उसके बिस्तर पर गोलियां और बंदूकें बिखरी हुई हैं. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »