भारत-कनाडा विवाद में किस ओर जाएगा अमेरिका, क्या US देगा ट्रूडो का साथ? या भारत से निभाएगा दोस्ती

खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर उंगली उठाई. उसकी हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया. सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट जैसे सबूत होने के दावे किए. अनौपचारिक तौर पर उस ग्रुप FIVE EYES का भी खुलासा किया जिसने इंटेलिजेंस की जानकारी दी. अमेरिका भी इस ग्रुप का एक सदस्य है. यह सब जानने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ‘जस्टिन ट्रूडो किसके इशारों पर नाच रहे हैं?’

क्या वो अमेरिका है? जिसकी भारत से भी ‘गहरी दोस्ती’ है? आइए समझते हैं कि इन विवादों में अपने दोनों करीबी साथियों में अमेरिका आखिर किसका साथ देगा? अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहली बार इन विवादों पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच में सहयोग करे. अमेरिका का मानना है कि निज्जर हत्याकांड की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

भारत में जांच में करे सहयोग- एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडाई पीएम ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं, उससे हम बेहद चिंतित हैं.’ हम अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ बातचीत में हैं और इस मुद्दे पर उनके साथ चर्चा कर रहे हैं. ब्लिंकन ने कहा कि, यह जरूरी है कि कनाडाई जांच आगे बढ़े. यह महत्वपूर्ण होगा कि भारत इस जांच पर कनाडाई लोगों के साथ काम करे.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम जवाबदेही देखना चाहते हैं और यह महत्वपूर्ण है कि जांच अपना काम करे और उस नतीजे पर पहुंचे… हम सीधे तौर पर भारत सरकार से भी जुड़े हुए हैं. एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम आशा करेंगे कि हमारे भारतीय मित्र भी उस जांच में सहयोग करेंगे. हम कथित अंतरराष्ट्रीय दमन की किसी भी घटना के बारे में बेहद सतर्क हैं, जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं.

आप चाहे कोई भी हो इन कामों की छूट नहीं मिलेगी- अमेरिकी एनएसए

व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने गुरुवार को कहा कि भारत का नाम लिए बगैर निज्जर हत्याकांड में कनाडा के आरोपों पर कहा, “आपको इस तरह के कामों के लिए कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी. यह हमारे लिए चिंता की बात है. यह कुछ ऐसा है जिसे हम गंभीरता से लेते हैं.” व्हाइट हाउस ने कहा कि ‘देश चाहे कोई भी हो, हम खड़े होंगे और अपने बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा करेंगे.’

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक सवाल कि क्या इस तरह के विवाद से भारत-अमेरिका के बीच संबंधों पर असर पड़ेगा? एनएसए ने कहा कि हम कनाडा जैसे सहयोगियों के साथ भी नजदीक से काम करेंगे क्योंकि वे अपनी कानूनी जांच और राजनयिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं. विवादों से ठीक पहले खबर आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. अेमरिकी अधिकारी ने साफ किया कि अभी इस बारे में कोई प्लान तैयार नहीं हुआ है.

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा में बड़ी सिख आबादी

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ इस मुद्दे को उठाया था. फिलहाल कनाडा के सहयोगी सतर्कता से अपनी बात रख रहे हैं. जहां अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वो जांच में सहयोग करेगा और निज्जर की हत्या से चिंति है. ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिलहाल इन मुद्दों पर कोई ठोस आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. इन देशों में खालिस्तान समर्थक सिख समुदाय की आबादी बड़ी है और ये स्थानीय चुनावों में बड़ा योगदान देते हैं. हाईन्यूज़ !

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »